फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दसवीं की छात्रा ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

दसवीं की छात्रा ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Tue, 24 Apr 2018 05:32 PM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
दसवीं की छात्रा ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
दसवीं की छात्रा ने फंदा लगाकर खुदकुशी
विज्ञापन


साहिबाबाद। राजेंद्र नगर सेक्टर-तीन में दसवीं की एक छात्रा ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के दौरान वह घर पर अकेली थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

राजेंद्रनगर सेक्टर तीन में पॉल परिवार के साथ रहते हैं। वह एक स्कूल में कर्मचारी हैं। उनकी पत्नी एक स्कूल में टीचर हैं। उनकी बेटी विशाखा (17) पास के एक निजी स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा थी। सोमवार को दंपति अपने काम पर गए हुए थे और विशाखा घर पर अकेली थी। दोपहर को मां घर पहुंचीं तो विशाखा का शव पंखे पर फंदे से लटका हुआ था। उनकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। एसएचओ साहिबाबाद ने बताया कि विशाखा पढ़ाई को लेकर काफी परेशान थी। इस संबंध में रविवार को उसने अपनी मां से भी चर्चा की थी। यह जांच की जा रही है कि उसने खुदकुशी क्यों की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed