फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बीएसएनएल के अधिकारी से मोबाइल लूटा

बीएसएनएल के अधिकारी से मोबाइल लूटा

Tue, 13 Feb 2018 01:40 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल के अधिकारी से मोबाइल लूटा
बीएसएनएल के अधिकारी से मोबाइल लूटा
विज्ञापन


गाजियाबाद। पटियाला पंजाब से ट्रेनिंग पर गाजियाबाद आए बीएसएनएल के जूनियर अकाउंट ऑफिसर से बाइक सवार बदमाशों ने राजनगर सेक्टर-10 में मोबाइल लूट लिया। घटना रविवार देर शाम की है। पीड़ित अधिकारी ने कविनगर थाने में तहरीर दी है।

पटियाला के एसएसटी नगर स्थित बीएसएनएल कालोनी निवासी पंकज कपिल बीएसएनएल में जूनियर अकाउंट ऑफिसर हैं। गाजियाबाद के एएलटी सेंटर में उनकी ट्रेनिंग चल रही है। उनकी 30 दिन की ट्रेनिंग जल्द खत्म होने वाली है। पंकज ने बताया कि रविवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे वह राजनगर सेक्टर-10 में घूमने गए थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर परिचित की कॉल आ गई और वह बात करने लगे। तभी बाइक पर सवार दो बदमाश आए और मोबाइल लूट लिया। शोर मचाकर वह बाइक के पीछे भागे, लेकिन बदमाश फरार हो गए। वह एएलटी सेंटर में वापस पहुंचे और अपने साथी को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह कविनगर थाने में पहुंचे और तहरीर दी। सोमवार दोपहर वह रिपोर्ट लेने थाने पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। उनका कहना है कि एफआईआर की कॉपी न मिल पाने की वजह से वह दूसरा सिम भी नहीं ले पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed