{"_id":"6ad140e74998f933b50de0ee","slug":"600-athletes-from-six-districts-showcase-their-mettle-as-divisional-athletics-competition-begins-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1001541-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: छह जिलों के 600 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: छह जिलों के 600 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन
गाजियाबाद। आंबेडकर रोड स्थित जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र में बृहस्पतिवार को 70वीं मंडलीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में मेरठ मंडल के छह जिलों के करीब 600 बालक-बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट के जरिये अनुशासन का परिचय दिया। खेल मशाल प्रज्वलित कर प्रतियोगिता की शुरुआत की गई। इसके बाद 800 मीटर दौड़ कराई गई।
प्रतियोगिता का आयोजन श्री सनातन धर्म इंटर कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है। इसमें गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़ और बागपत के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। खिलाड़ियों के साथ करीब 100 कोच और टीम मैनेजर भी पहुंचे हैं। इस दौरान सनातन धर्म इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गोविंद कुमार सिंह, शंभू दयाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार, सनातन धर्म इंटर कॉलेज के उपप्रधानाचार्य देव कुमार, मंडलीय क्रीड़ा सचिव सुषमा, गाजियाबाद के क्रीड़ा सचिव विक्रम सिंह, वर्षा सिंघल सहित शिक्षा विभाग और खेल जगत से जुड़े लोग मौजूद रहे। मंच संचालन वर्षा सिंघल ने किया।