फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   6 am to 9 pm distribution rashan

सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक मिलेगा राशन 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
6 am to 9 pm distribution rashan
सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक मिलेगा राशन  माई सिटी रिपोर्टर  गाजियाबाद। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत जनपद में सभी उचित दर दुकानों पर 15 से 26 अप्रैल तक राशन कार्डधारकों को नि:शुल्क चावल का वितरण किया जाएगा। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने जिला पूर्ति अधिकारी को अंत्योदय राशन कार्ड एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्ड पर प्रति यूनिट पांच -पांच किग्रा चावल वितरण कराने के निर्देश दिए हैं।  दुकानें प्रतिदिन प्रात: 6 से रात्रि 9 बजे तक खुली रहेंगी। डीएम ने उचित दर दुकानों पर लाभार्थियों द्वारा भीड़ न लगाने, प्रत्येक दुकान पर साबुन, पानी व सैनिटाइजर पर्याप्त मात्रा में रखने, प्रत्येक लाभार्थी को साबुन से हाथ धोने के उपरांत ई-पास मशीन पर आधार प्रमाणिकरण को अंगूठा लगवाने आदि के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक लाभार्थी को मास्क, गमछा, दुपट्टा व रूमाल से मुंह ढक कर उचित दर दुकान पर खाद्यान्न लेने आना होगा। विक्रेता को भी इस नियम का पालन करना होगा। लाभार्थियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर एक-दूसरे से कम से कम एक मीटर की दूरी पर रहना पड़ेगा। लाभार्थी उचित दर दुकान पर बनाए गए गोल दायरों में पंक्तिबद्ध होकर खड़े होंगे। दुकानों पर एक साथ भीड़ एकत्र न हो, इसके लिए उचित दर विक्रेता द्वारा मोहल्ले वार रोस्टर एवं लाभार्थीवार टोकन की व्यवस्था लागू करने के निर्देश भी दिए गए हैं। ---------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed