{"_id":"5b88006942c792463f794f0d","slug":"51535639657-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती मंडल बना यूपी स्टेट बालिका हैंडबॉल का विजेता, फाइनल मुकाबले में फैजाबाद मंडल को 21-10 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती मंडल बना यूपी स्टेट बालिका हैंडबॉल का विजेता, फाइनल मुकाबले में फैजाबाद मंडल को 21-10 से हराया
Updated Thu, 30 Aug 2018 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-मेरठ हाइवे स्थित एचआरआईटी इंस्टीट्यूट में उत्तर प्रदेश जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को फाइनल मुकाबले हुए। बस्ती मंडल ने फैजाबाद मंडल को 21-10 से शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। बस्ती की खिलाड़ी कविता चौधरी, अंकिता शर्मा, दिव्यांशी शुक्ला, सताक्षी पाल, संजना, रक्शानूरी, आराधना भास्कर, कनीजा फातीमा, सुनीता राज, सुगंध यादव, नेहा राज ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
फैजाबाद मंडल की ओर से मोनी चौधरी, मुस्कान गौतम, मुस्कान तिवारी, निक्की, आराधना, खुशी, मनीषा, प्रीति, निशा, रेहाना बानो, सौम्या शाह व दिव्यानी के शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकीं। इससे पहले हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में बस्ती मंडल ने वाराणसी मंडल और फैजाबाद मंडल ने गोरखपुर को हराया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि एडीएम सिटी हिमांशु गौतम ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
एडीएम सिटी ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी गदाधर बारीकी, जिला हैंडबॉल संघ की अध्यक्ष अंजुम अग्रवाल, जिला सूचना अधिकारी रंजना शर्मा, खेल अधिकारी गौतमबुद्धनगर सुनील चंद्र जोशी, खेल अधिकारी सहारनपुर प्रेम कुमार, प्रो. डीसी वशिष्ठ, पीके मिश्रा, उपक्रीड़ाधिकारी अनीता नागर, गोविंद कुमार यादव, सुशील राजौरिया, राजन, विभा, निखिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन