{"_id":"5981c0d04f1c1b63578b466d","slug":"51501675728-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में यात्रियों से मोबाइल लूटने वाले छह धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों में यात्रियों से मोबाइल लूटने वाले छह धरे
Updated Wed, 02 Aug 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
ट्रेनों में यात्रियों को लूटने वाले छह बदमाश दबोचे
ट्रेन में लूटपाट और चोरी करने वाले छह बदमाशों को जीआरपी ने दबोच है। इनके पास से लूट और चोरी के 44 मोबाइल, एक लैपटॉप, 5 हजार रुपये और दो चाकू बरामद हुए हैं। यह बदमाश लंबे समय से ट्रेनों में लूट और चोरी की वारदातें करते थे। पहली बार सभी बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।
एसओ जीआरपी सोमवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह ट्रेन में बदमाशों के होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद साहिबाबाद चौकी प्रभारी संजीव कुमार और एसआई अजय कुमार के नेतृत्व में जीआरपी की टीम ने प्लेटफार्म नंबर 5-6 पर चेकिंग शुरू कर दी।
इस दौरान उन्हें छह लोग संदिग्ध दिखाई दिए। टीम ने सभी को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों में कश्मीरी गेट दिल्ली निवासी कमल उर्फ कालू, सलेमपुर दिल्ली निवासी नदीम, उस्मानपुर दिल्ली निवासी राज सिंह सैनी, साहिल और फतेहपुर निवासी अजय कश्यप व नग्गन अली हैं।
विज्ञापन
इनकी निशानदेही पर यात्रियों से लूटे गए विभिन्न कंपनियों के 44 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 5 हजार रुपये बरामद किए गए। एसओ सोमवीर सिंह ने बताया कि वारदात के समय यह गिरोह अपने पास चाकू रखता था ताकि सामान लूट या चोरी के दौरान कोई यात्री उनका विरोध करे तो वे उसे चाकू से घायल करके भाग सकें।