फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मंदिर परिसर में प्रेमी-प्रेमिका की गोली बरसाकर हत्या

मंदिर परिसर में प्रेमी-प्रेमिका की गोली बरसाकर हत्या

Tue, 26 Mar 2019 01:32 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 26 Mar 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
मंदिर परिसर में प्रेमी-प्रेमिका की गोली बरसाकर हत्या
मृत प्रेमी-प्रेमिका - फोटो : अमर उजाला
शहर के बीचों-बीच साईं उपवन स्थित साईं मंदिर में सुबह पूजा करने पहुंचे प्रेमी युगल की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। दोनों के परिवार शादी के लिए राजी थे और जल्द ही शादी होने वाली थी। हमलावर सात राउंड फायर कर पैदल ही भाग गए।
विज्ञापन


अन्नू चौहान (26) मूल निवासी वड्डा जिला पिथौरागढ़ उत्तराखंड वर्तमान निवासी विजयनगर अपनी प्रेमिका प्रीति (32) निवासी प्रताप विहार के साथ मंदिर में सुबह करीब पौने आठ बजे पूजा करने गए थे। पूजा करके जैसे ही दोनों मंदिर के बाहर निकले। एक युवक ने उन पर सात राउंड फायरिंग कर दी। चार गोली लड़के और तीन गोली लड़की को मारीं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उस समय कुछ लोग ही मंदिर परिसर के अंदर थे, पर कोई घटनास्थल की ओर नहीं गया। आरोपी हत्या करके पैदल ही चला गया। पुजारी ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने युवक-युवती की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन एक घंटे तक कुछ पता ही नहीं चला। युवती के मोबाइल पर फोन आने के बाद दोनों की शिनाख्त हो सकी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका थे। परिवार के लोग शादी के लिए भी राजी थे। हालांकि विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


सात गोली मारी, शरीर हिलाकर देखा मौत हुई या नहीं
गाजियाबाद। लोग मंदिर में पूजा और मन की शांति के लिए जाते हैं। प्रेमी युगल की हत्या कर हमलावर ने मंदिर में दहशत फैला दी। हमलावर ने युगल को सात गोली मारी। वह जरा भी नहीं हिचका। गोली मारने के बाद दोनों के शरीर को हिलाकर देखा कि कहीं वह जिंदा तो नहीं है। मौत सुनिश्चित होने पर वह आराम से हाथ में पिस्टल लहराता हुआ फरार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्नू करीब तीन साल पहले पिथौरागढ़ से गाजियाबाद में शीशे का काम करने के लिए आया था। यहां पर उसकी दोस्ती प्रीति से हो गई। दोनों की दोस्ती कुछ दिन बाद प्यार में बदल गई। दोनों ने अपने प्रेम की कहानी माता-पिता को बताई। माता-पिता शादी के लिए तैयार हो गए। परिवार के लोग जानते थे कि दोनों एक दूसरे को बहुत प्यार करते हैं। बताया कि प्रीति साईं की बड़ी भक्त थी। जब भी उसका मन होता था तो वह अन्नू को साईं मंदिर चलने के लिए बोलती थी। दोनों साईं मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करते थे। सोमवार की सुबह भी ऐसा हुआ। प्रीति और अन्नू दोनों साईं उपवन स्थित साईं मंदिर पहुंचे। दोनों ने पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। वह मंदिर से बाहर निकलकर कर चप्पल पहन रहे थे कि इसी दौरान एक व्यक्ति पैदल टहलता हुआ आया। दोनों पर सात राउंड फायरिंग कर दी। चार गोली अन्नूृ और तीन गोली प्रीति को मारी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन हत्यारे को इससे भी शांति नहीं मिली। उसने दोनों के शरीर को हिलाकर देखा कि मौत हुई है या नहीं हुई। मंदिर के सामने सड़क से गुजर रही वृद्धा ने बताया कि आरोपी ने गोली मारने के बाद उन्हें हिलाया और उसके बाद वह पैदल ही चला गया। बाद में मंदिर के पुजारी और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। पुजारी ने बताया कि एक व्यक्ति के हाथ में पिस्टल थी और वह उसे हाथ में लहराते हुए पैदल जा रहा था। पुलिस को सूचना दे दी थी।

बुधवार को होता दोनों परिवारों का मिलन
प्रीति की शुक्रवार को अन्नू की मां राजकुमारी से फोन पर बात हुई थी। वह बुधवार को मिलने के लिए घर जाती। दोनों परिवार के लोग मिलते। मिलकर शादी की तिथि तय करते। प्रीति ने कहा कि परिवार के लोग शादी में ज्यादा रुपये खर्च नहीं कर पाएंगे। उन्होंने बताया कि बुधवार का इंतजार कर रहे थे। प्रीति को हमने देखा भी नहीं था। देखने से पहले ही दोनों बच्चों को खत्म कर दिया। शादी में दोनों तरफ के पांच-पांच लोग बुलाने की बात हुई थी।

एक निजी स्कूल की यूनिफार्म शॉप पर काम करती थी प्रीति
प्रीति के तीन बहन और एक भाई है। सबसे बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। प्रीति दूसरे नंबर की है। वह एक निजी स्कूल में यूनिफार्म की शॉप पर नौकरी करती थी। उसके छोटी बहन प्रियंका भी एक निजी स्कूल में यूनिफार्म शॉप पर काम करती है। छोटा भाई रोहित ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा है।


रेकी कर रहा था हत्यारोपी
हत्या से पहले प्रेमी युगल की रेकी की गई। दोनों कब कहां जाते हैं। कहां मिलते हैं। उसके बाद पूरी प्लानिंग के साथ घटना को अंजाम दिया गया है। जिस व्यक्ति ने भी दोनों की हत्या की है। हमलावर घात लगाकर बैठा था। हमले के लिए मंदिर को चुनना चर्चा का विषय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed