फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   अतिक्रमण की शिकायत करने वालों को व्यापारियों ने पीटा

अतिक्रमण की शिकायत करने वालों को व्यापारियों ने पीटा

Fri, 16 Jun 2017 05:19 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण की शिकायत करने वालों को व्यापारियों ने पीटा
अतिक्रमण की शिकायत करने वालों को व्यापारियों ने पीटा
विज्ञापन

वैशाली सेक्टर-2 मार्केट में हुए अतिक्रमण की शिकायत करने वालों को व्यापारियों ने पीटा। हंगामा होता देख अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम कार्रवाई बीच में ही छोड़कर लौट गई।

पीड़िताें का आरोप है कि पुलिस सूचना मिलने के आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।

वैशाली सेक्टर-2 की मार्केट में नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाया जा रहा था। टीम सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के रैंप, खोखे और पक्के निर्माण तोड़ रही थी।
विज्ञापन


इसी बीच एक सिलाई की दुकान के पास जैसे ही निगम का दस्ता पहुंचा तो वहां पर व्यापारियों ने निगम के अधिकारियों से कार्रवाई का कारण पूछा।

अधिकारियों ने लोगों की शिकायत पर कार्रवाई की बात कही। इस पर व्यापारियों ने शिकायत करने वालों को बुलाने को कहा। नगर निगम के अधिकारियों ने उन्हें बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर व्यापारियों केदार मेहता, अशोक तिवारी और शंभू सिंह की जमकर पिटाई कर दी। हंगामा होते देख नगर निगम के अधिकारी कार्रवाई को बीच में छोड़कर निकल गए।

मारपीट के मामले में दोनों पक्षों ने इंदिरापुरम थाना में तहरीर दी है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed