फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   33 people told their problems to the District Magistrate, five were resolved

Ghaziabad News: 33 लोगों ने जिलाधिकारी को सुनाई अपनी समस्याएं, पांच का निस्तारण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
33 people told their problems to the District Magistrate, five were resolved
लोनी। बंथला इंद्रप्रस्थ कॉलोनी स्थित लोनी तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर लोनी के 33 लोगों ने जिलाधिकारी को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मौके पर पांच शिकायतों का निस्तारण हो सका। बाकी शिकायतों के समाधान का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड के नेतृत्व में समाधान दिवस लगा। सबसे ज्यादा राजस्व विभाग की 16 शिकायतें, पुलिस विभाग की सात शिकायत, लोनी नगर पालिका परिषद की छह शिकायत, एआईजी स्टांप, यूपीसीडा, जीडीए, विद्युत निगम की एक-एक शिकायत आई। लोगों की शिकायतें सुनने के बाद जिलाधिकारी ने तहसील परिसर का निरीक्षण किया। डीएम ने एसडीएम लोनी दीपक कुमार व अन्य संबंधित कार्यालय के अधिकारियों को कार्यों में सुधार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed