{"_id":"5c929a27bdec22140966dcf8","slug":"31553111591-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में पलटा डंपर, चालक परिचालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में पलटा डंपर, चालक परिचालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाले में पलटा डंपर, चालक-परिचालक की मौत
मसूरी। मसूरी थाना क्षेत्र में डंपर नाले में पलटने से चालक और परिचालक की मौत हो गई। दोनों डंपर के नीचे दब गए थे। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी ओम प्रकाश सिंह के मुताबिक बुधवार सुबह साढ़े तीन बजे 100 नंबर पर हादसे की सूचना मिली। बताया कि एक डंपर भूडगढ़ी के पास नाले में डंपर के नीचे चालक परिचालक दबे हुए हैं। वहां मौजूद लोगों की सहायता से गाड़ी के शीशे तोड़कर दोनो युवकों को बाहर निकाला। तब दोनों की सांसें चल रही थीं। घायलों को जिला संयुक्त अस्पताल गाजियाबाद भेजा गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों में चालक की पहचान गांव ढबारसी निवासी ड्राइवर शाहनवाज (23) पुत्र शहजाद और परिचालक आमिर (22) पुत्र इसरार निवासी बहरौडा थाना किठौर मेरठ के रूप में हुई है। जिस जगह पर हादसा हुआ, वहां एसएस मीट फैक्ट्री के पास रजवाहे की पटरी पर मिट्टी डाली जा रही थी। सुबह तीन बजे डंपर मिट्टी नाले की पटरी पर डालकर जैसे ही चला तो अनियंत्रित होकर नाले में पलट गया। मीट फैक्ट्री के गार्ड फारूख व तारिक ने पुलिस को 100 नंबर पर सूचना दी। वहां मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि गाड़ी के नाले में गिरने के बाद काफी देर तक हार्न बजता रहा। चालक ने हार्न बजाकर मदद मांगी थी। पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों को गंभीर अवस्था में गाड़ी से बाहर निकाला। नाले मे फैक्ट्रियों का गंदा पानी व कचरा आता है, जिससे नाले में दलदल बन गई है।