{"_id":"5c1aa59abdec22572012454c","slug":"31545250202-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े उतरवाकर नाले में उतारा कर्मचारी, विरोध शुय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़े उतरवाकर नाले में उतारा कर्मचारी, विरोध शुय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपड़े उतरवाकर नाले में उतारा कर्मचारी, विरोध शुरू
गाजियाबाद। नगर निगम अधिकारियों ने सर्दी के मौसम में एक कर्मचारी के कपड़े उतरवाकर नाले में सफाई के लिए उतार दिया। इसका फोटो वायरल हो जाने पर सफाई कर्मचारी नेता विरोध में उतर आए। उन्होंने निगम अधिकारियों पर मानवाधिकारों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया और मानवाधिकार आयोग व राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग से शिकायत की है।
मामला मोहन नगर जोन का बताया जा रहा है। सफाई कर्मचारी नेता प्रदीप चौहान का कहना है कि निगम अधिकारियों ने भरी सर्दी में एक कर्मचारी के कपड़े उतरवाकर नाले में उतार दिया। उनका कहना है कि निगम में मानवता को शर्मसार कर सफाई कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। सफाई के नाम पर कर्मचारियों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। उनका कहना है कि मामले की शिकायत मानवाधिकार आयोग व राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग से की गई है। उधर, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी वीपी शर्मा का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। संबंधित जोन के सुपरवाइजर से इसकी रिपोर्ट ली जाएगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों और स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाता है।