{"_id":"5b38c7734f1c1b684d8b96ad","slug":"31530447731-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेमोज खाकर तीन बच्चों समेत 16 लोग बीमार्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेमोज खाकर तीन बच्चों समेत 16 लोग बीमार्र
Updated Sun, 01 Jul 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेमोज खाकर तीन बच्चों समेत 16 लोग बीमार
साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर-16 में चाइनीज फूड की दुकान का मोमोज खाकर तीन बच्चों समेत 16 लोग बीमार हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने फूड प्वाइजनिंग बताया है। इंदिरापुरम थाने की पुलिस ने दुकान मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर वहां काम करने वाले 10 लोगों को हिरासत में लिया है। फूड सेफ्टी विभाग ने दुकान को सील कर दिया है।
वसुंधरा सेक्टर-16 में चाइनीज फास्ट फूड की दुकान है। बृहस्पतिवार को प्रह्लादगढ़ी निवासी सत्यपाल दुकान से मोमोज खरीदकर घर ले गए थे। मोमोज खाते ही उनकी बेटी अंकिता (5), पत्नी सीमा (33) और बहन शशि (20) को उल्टियां शुरू हो गईं। रात में सभी को वसुंधरा के वसुंधरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके कुछ देर बात ही प्रह्लादगढ़ी निवासी कमल उल्टियां होने पर बेटी अविका (2) और अवनी (5)को लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां लोगों को पता चला कि सीमा (33), बिट्टू (30), बिरजू (34), खुशी (14) विशाल, अनुज, अभिषेक, भरत समेत 16 लोग उसी दुकान का मोमोज खाकर बीमार हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। सत्यापाल ने थाना इंदिरापुरम में शिकायत की है। एएसपी रवि कुमार ने बताया कि दुकान मालिक मदन थापा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दुकान पर काम करने वाले दस लोगों को हिरासत में लिया है। फूड सेफ्टी विभाग ने दुकान को सील कर दिया है। वसुंधरा अस्पताल में बीमार लोगों का इलाज कर रहे डॉ. अनिल शर्मा ने बताया कि सभी को फूड प्वाइजनिंग हुई है।