{"_id":"5adf1cbe4f1c1b350b8b6459","slug":"31524571326-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से अगवा मासूम को गायिजाबाद से कराया मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से अगवा मासूम को गायिजाबाद से कराया मुक्त
Updated Tue, 24 Apr 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से अगवा मासूम को गाजियाबाद से कराया मुक्त
साहिबाबाद। दिल्ली के गाजीपुर से अगवा 11 वर्षीय लड़की को पुलिस ने गाजियाबाद स्थित हिंडन विहार के एक मदरसे से मुक्त कराया है। लड़की को नशीला पदार्थ देकर यहां रखा गया था। पुलिस ने किशोर व मदरसे के मौलवी समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। सोमवार को पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में पीड़िता के बयान दर्ज करवाए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की छानबीन जारी है, जांच के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को साजिश के तहत अगवा कर उसके साथ गलत काम किया गया है।
पूर्वी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सपना (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ पिछले बुधवार को मयूर विहार फेज-3 स्थित जीडी कॉलोनी में रहने के लिए आई है। इससे पहले इसका परिवार अर्थला, गाजियाबाद में रहता था। शनिवार दोपहर दो बजे सपना घर से कुछ सामान लेने के लिए निकली। इसी दौरान वह गायब हो गई।
परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सपना मोबाइल रखती है। इलाके में लगे कैमरों की सीसीटीवी फुटेज में उसे एक किशोर ऑटो में बिठाकर ले जाते हुए दिखाई दिया। टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने रविवार रात 10 बजे सपना को हिंडन विहार केे पास एक मदरसे से मुक्त करा लिया। मदरसे से एक मौलवी, उसके दोस्त व किशोर को भी हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि किशोर एक लड़की के जरिये सपना को जानता था। वह उससे फोन पर भी बातचीत करता था। सपना का परिवार जब दिल्ली शिफ्ट हो गया, तो वह उसे दिल्ली से अगवा कर हिंडन विहार के मदरसे में ले आया। यहां उसने नशीला पदार्थ देकर सपना को रखा। सपना के साथ शारीरिक शोषण की आशंका व्यक्त की जा रही है।