फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कांवड़ को लेकर जिला प्रशासन का मेगा प्लान

कांवड़ को लेकर जिला प्रशासन का मेगा प्लान

Thu, 06 Jul 2017 01:28 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ को लेकर जिला प्रशासन का मेगा प्लान
अलर्ट मोड पर रहेंगे 28 निजी अस्पताल
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। पहली बार सुरक्षा के अलावा चिकित्सा, सफाई और अन्य मामलों को प्राथमिकता में शामिल किया गया है।

इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि किसी भी आपात स्थित से निपटने के लिए 28 निजी अस्पतालों को अलर्ट जारी कर दिया गया है। इनमें पांच बड़े अस्पताल शामिल हैं। कांवड़ मार्ग पर हर एक से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर मोबाइल टॉयलेट की सुविधा होगी, जो दिल्ली से हायर किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


कांवड़ से जुड़ी तैयारियों पर जिलाधिकारी मिनिस्ती एस. पुलिस, स्वास्थ्य व अन्य विभागों के साथ रोज समीक्षा कर रही हैं। बुधवार को उन्होंने कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की और उन पर तत्काल अमल करने का निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम सदर प्रेम रंजन सिंह ने बताया है कि जिलाधिकारी के निर्देश पर निजी अस्पतालों को भी अलर्ट जारी किया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में चिकित्सा सेवा मुहैया कराई जा सके।

उधर, जिला प्रशासन ने फैसला लिया है कि दिल्ली स्थित जीटीबी अस्पताल में भी 24 घंटे गाजियाबाद का एक अधिकारी तैनात रहेगा, जो अस्पताल के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाए रखेगा।

संबंधित अधिकारी का दायित्व होगा कि किसी भी आपात स्थिति में जीटीबी स्टाफ से समन्वय स्थापित कर मरीज को तत्काल भर्ती कराया जाए। इस तरह से कांवड़ मार्ग पर मोबाइल टॉयलेट लगाए जाएंगे जो दिल्ली से हायर कर नगर निगम व नगर पालिकाओं को सौंपे जा रहे हैं। महिलाओं के लिए अलग से टॉयलेट की व्यवस्था होगी।

कांवड़ मार्ग पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था के लिए निर्णय लिया गया कि हर कांवड़ शिविर को 100 मीटर आगे व पीछे लाइट की व्यवस्था करनी होगी। शिविर लगाने की परमिशन तभी दी जाएगी जब लाइट व्यवस्था को सुनिश्चित कराया जाएगा।

शिविर की परमिशन से जुड़ा प्रारूप भी जारी कर दिया गया है जो संबंधित तहसीलों से प्राप्त किया जा सकता है। उधर, कांवड़ मार्ग के किनारे से तत्काल घास काटने के निर्देश दिए गए हैं।


बुधवार को डीएम व एसएसपी एचएन सिंह ने छोटा हरिद्वार गंगाघाट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम ने घाट पर महिला गोताखोर भी तैनात करने और सिंचाई विभाग और नगर पालिका परिषद को घाट की साफ सफाई का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नहर में सेना के जवानों के साथ एनडीआरएफ और निजी गोताखोर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed