फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   30 km distance, EMU arrived two hours late

Ghaziabad News: 30 किलोमीटर की दूरी, दो घंटे देरी से आई ईएमयू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
30 km distance, EMU arrived two hours late
गाजियाबाद। हजरत निजामुद्दीन गाजियाबाद ईएमयू (64419) बृहस्पतिवार को अपने निर्धारित समय से दो घंटे 10 मिनट देरी से गाजियाबाद पहुंची, जबकि निजामुद्दीन से गाजियाबाद के बीच की दूरी मात्र 30 किलोमीटर है। परेशान होकर बड़ी तादाद में तो यात्री साहिबाबाद, विवेक विहार में ही उतरकर चले गए।
विज्ञापन

ईएमयू का निजामुद्दीन से चलने का समय दिन में 3:45 है। इसको गाजियाबाद 5:30 पर पहुंचना होता है लेकिन यह ट्रेन रात में 7:40 बजे गाजियाबाद पहुंची। इस ट्रेन में अधिकांशत: डयूटी वाले लोग ही सफर करते हैं लेकिन इस ट्रेन ने कड़ाके की ठंड में यात्रियों की खूब मुश्किल बढाई। यात्री कपिल ने कहा कि रेल यात्रा अब दैनिक यात्रियों के लिए भरोसेमंद नहीं है। एक्सप्रेस ट्रेनों को निकालने के चक्कर मेें लोकल ट्रेनों को रास्ते में रोक दिया जा रहा है। यह ठीक नहीं है।
विज्ञापन

लिच्छवी एक्सप्रेस एक घंटे 10 मिनट, दिल्ली हाथरस किला मेमू एक घंटे, शालीमार मलानी एक्सप्रेस सवा दो घंटे, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस सवा पांच घंटे, नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस साढ़े 11 घंटे, गोमती एक्सप्रेस सवा छह घंटे, टूंडला गाजियाबाद ईएमयू 54 मिनट, नई दिल्ली तेजस साढे नौ घंटे, नेताजी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देरी से आई। सवेरे भी 17 से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से सात घंटे तक देरी से आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed