फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   290 roads will be decked till tomorrow

कल तक 290 सड़कें हो जाएंगी गड्ढामुक्त

Tue, 13 Jun 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद Updated Tue, 13 Jun 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
290 roads will be decked till tomorrow
बदहाल सड़क - फोटो : demo pic

सीएम आदित्यनाथ योगी के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के चलते नगर निगम 15 जून तक शहर की 290 सड़कों को गड्ढामुक्त कर देगा। मंगलवार को यह दावा नगर निगम के निर्माण विभाग ने किया है। अभियान के अंतिम दो दिन में 45 सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाएगा। 15 जून को शासन को इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी।

विज्ञापन


नगर निगम ने पहले चरण में 76 किमी की 111 सड़कों और दूसरे चरण में 54 किमी लंबाई की 179 सड़कों को गड्ढामुक्त कराने के लिए चिह्नित किया था। इन सड़कों के गड्ढे भरने पर नगर निगम करीब पौने आठ करोड़ रुपये खर्च करेगा। कुल 290 सड़कों में से नगर निगम के निर्माण विभाग ने 245 सड़कों को गड्ढामुक्त करने का दावा किया है।
विज्ञापन


नगर निगम के चीफ इंजीनियर आरके मित्तल का कहना है कि बाकी बची 45 सड़कों को दो दिन में गड्ढामुक्त कर लिया जाएगा।नगर निगम ने गड्ढामुक्त अभियान में उन सड़कों को शामिल नहीं किया है, जिनकी स्थिति ज्यादा खराब है। ऐसी जर्जर सड़कों का निर्माण विभाग पुनर्निर्माण कराएगा। इसमें मालीवाड़ा का मुख्य मार्ग भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम के चीफ इंजीनियर का कहना है कि मालीवाड़ा सड़क का निर्माण अवस्थापना निधि से कराया जाएगा। इसके लिए करीब 70 लाख का प्रस्ताव तैयार हो चुका है। अन्य कालोनियों की जर्जर सड़कों का निर्माण बोर्ड फंड या अवस्थापना फंड से कराया जाएगा।
-----

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed