फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   28 may gayni society menstrual day organised

28 मई को मनाया जाएगा मासिक धर्म स्वच्छता दिवस 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
28 may gayni society menstrual day organised
28 मई को मनाया जाएगा मासिक धर्म स्वच्छता दिवस  - किशोरियों को सैनिटरी पैड के बारे में जागरूक करेगी गायनी सोसायटी  माई सिटी रिपोर्टर  गाजियाबाद।  गाजियाबाद ऑब्स्ट्रेक्टि एंड गायनोलॉजिकल सोसायटी द्वारा 28 मई को मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाएगी। इसके तहत किशोरियों को जागरूक करने के साथ ही यह भी जानकारी दी जाएगी कि सैनिटरी पैड का डिस्पोजल एक बड़ी समस्या बनकर उभर रहा है। सही तरीके से डिस्पोजल न होने से कचरे बढ़ रहे हैं और इससे भूमिगत जल दूषित हो रहा है। यह लोगों के लिए खतरनाक स्थिति है। सोसायटी की अध्यक्ष डॉ. अल्पना कंसल ने बताया कि ग्रीन मासिक धर्म ड्राइव के तहत इस समस्या के समाधान के प्रति महिलाओं को रियूजेबल सैनेटरी नैपकिन व मैनस्ट्रुअल कप के इस्तेमाल के प्रति जागरूक किया जाएगा। लॉक डाउन के चलते फिलहाल इस ड्राइव को सोशल मीडिया के जरिए चलाया जाएगा। डॉ. विनीता मित्तल ने बताया कि  यह न केवल कचरे के बोझ को कम करने में मदद करेगा बल्कि महिलाओं को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सशक्त करेगा। इस अवसर पर सोसायटी द्वारा एक जागरूकता वैबिनार का आयोजन किया गया। इसमें पैनलिस्ट के तौर पर डॉ मोनिका केसरवानी ने अभियान से जुड़ा एक वीडियो दिखाया। डॉ. अंजना सभरवाल, डॉ. शेहला जमाल, डॉ. अर्चना वर्मा, आईएमए के अध्यक्ष डॉ. वीबी जिंदल, डॉ. नवनीत वर्मा मौजूद रहे।  ----------------- आशुतोष यादव 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed