{"_id":"694af61e736e6f61c6057b74","slug":"276-lakh-rupees-withdrawn-from-account-by-hacking-mobile-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-108090-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मोबाइल हैक कर खाते से निकले 2.76 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मोबाइल हैक कर खाते से निकले 2.76 लाख रुपये
विज्ञापन
मुरादनगर। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति का मोबाइल हैक कर खाते से 2.76 लाख रुपये निकाल लिये। पुलिस से पीड़ित ने गुहार लगाई है।
डिडौली गांव निवासी संजय शर्मा ने बताया कि उनके पास न तो बैंक की चेक बुक है और न ही उनके पास एटीएम कार्ड है। बताया कि रविवार को साइबर ठगों ने उनका मोबाइल हैक कर खाते से 2.76 लाख रुपये निकाल लिए। उनके पास कोई ओटीपी या मैसेज भी नहीं आया। उन्होंने किसी तरह की कोई ट्रांजक्शन भी नहीं की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।