फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   '24x7 gang' active in Modinagar-Muradnagar; power issues to be resolved promptly.

Ghaziabad News: मोदीनगर-मुरादनगर में 24x7 गैंग सक्रिय, त्वरित होगा बिजली समस्या का समाधान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
'24x7 gang' active in Modinagar-Muradnagar; power issues to be resolved promptly.
गाजियाबाद। मोदीनगर-मुरादनगर के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहतभरी खबर है। शहरी क्षेत्र की तरह मोदीनगर-मुरादनगर में भी 24x7 गैंग का गठन किया गया है। दिन हो या रात यह गैंग ट्रांसफाॅर्मर बदलने से लेकर बिजली की सभी शिकायतों का त्वरित समाधान करेगा। सीकरी खुर्द के नए भवन में इसका मुख्यालय बनाया गया है। इसके लिए वाहन और अन्य संसाधनों का प्रबंध कर लिया गया है। ऊर्जा निगम का दावा है कि आज यानी बृहस्पतिवार से गैंग अपना काम शुरू कर देगा।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के मोदीनगर-मुरादनगर क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता महेश उपाध्याय ने बताया कि शहरी क्षेत्र में गैंग पहले से ही सक्रिय है। किसी भी तरह की समस्या पर वह त्वरित कार्रवाई शुरू कर देता है। इसकी मुख्यालय स्तर से निगरानी भी कराई जाती है। देखा जाता है कि गैंग को सूचना मिलने पर उसने कितनी देर में काम शुरू किया और उसके समाधान में कितना समय लगाया। कुल मिलाकर लोगों को आपूर्ति मिलने में कितना समय लग गया। यह गैंग अभी तक मोदीनगर-मुरादनगर इलाके में सक्रिय नहीं था। रात की शिकायतों में त्वरित समाधान कराने में सबसे ज्यादा दिक्कत आती थी।
विज्ञापन

कार्य की अधिकता में उपखंड कार्यालय स्तर पर कड़ाई से निगरानी भी नहीं हो पाती थी। कई बार उपभोक्ताओं की नाराजगी का भी सामना करना पड़ता था। इस समस्या से प्रबंध निदेशक को अवगत कराया गया था। उन्होंने इसकी अनुमति प्रदान की। इसके बाद इसका टेंडर जारी किया गया। फर्म को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसका मुख्यालय सीकरी खुर्द स्थित बिजली घर में बनाया गया है। फर्म स्वामी और उनकी तकनीकी टीम के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बारिश के बाद बढ़ गई फॉल्ट की समस्या : बारिश के बाद फॉल्ट की समस्या बढ़ गई है। मंगलवार की अपेक्षा फॉल्ट की शिकायतें बुधवार को बढ़कर दोगुनी हो गईं। 255 शिकायतें लोगों ने दर्ज कराईं। 18 शिकायतें लो वोल्टेज और एक फेज में बिजली आने की मिलीं। मुरादनगर में रेलवे रोड निवासी अमित त्यागी ने बताया कि रेलवे रोड पर मंगलवार आधी रात के बाद बिजली एक फेज में आ रही थी। इसकी शिकायत दर्ज कराई गई तो बुधवार को एक बजे ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने समस्या को दूर किया।
ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने बताया कि रेलवे रोड फीडर पर नया मीटर और वायरिंग का कार्य किया गया था। इसी वजह से आपूर्ति में थोड़ी दिक्कत आई। असालतनगर इलाके से पोषित होने वाले इलाकों में भी रात और दिन में बिजली कम से कम 12 बार आई और गई।

शहर के प्रताप विहार इलाके के लोगों ने भी बार-बार बिजली की आवाजाही की शिकायत दर्ज कराई। स्थानीय निवासी प्रमोद ने बताया कि रात में दो घंटे बिजली नहीं आई। दिन में बारिश शुरू होने के बाद बिजली चली गई। बारिश बंद होने के बाद भी लगातार बिजली की आपूर्ति नहीं हुई। इस बारे में ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार सिंह ने बताया कि नमी की वजह से जंपर उड़ने समेत अन्य शिकायतें बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed