{"_id":"5c1bdf66bdec2256cd7e1248","slug":"21545330534-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह क्लेश में पत्नी को मारी गोली, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह क्लेश में पत्नी को मारी गोली, गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गृह क्लेश में पत्नी को मारी गोली, गंभीर
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार दोपहर गृह क्लेश के चलते पति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। पैर में गोली लगने से महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। महिला को जिला अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव जीमत निवासी सलीम पुत्र कलुआ ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी बेटी अंजुम की शादी गांव निवासी युवक फरमान के साथ की थी। शादी के बाद से ही आरोपी पति उसकी बेटी के साथ मारपीट करता था। आरोप है कि बृहस्पतिवार को आरोपी फरमान ने अपनी पत्नी अंजुम के पैर में गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलावस्था में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर होती देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। नई मंडी चौकी इंचार्ज नवीन भाटी ने बताया कि मामले में आरोपी पति फरमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा।