{"_id":"5bbb4b18867a55687741a2f3","slug":"21539001112-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के बाद सात साल की बच्ची की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप के बाद सात साल की बच्ची की हत्या
Updated Mon, 08 Oct 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादनगर में रेप के बाद सात साल की बच्ची की हत्या
मुरादनगर। नगर की एक कॉलोनी में अपहरण के बाद सात साल की बच्ची रेप किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। उसका शव एक धार्मिक स्थल की छत पर छिपा दिया गया। मृतका के परिजनों ने सभासद एजाज और उसके तीन भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने नगर पालिका के चुनाव की रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया और कार्रवाई की कर हंगामा भी किया। सूचना पर एसएसपी और एसपी क्राइम मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया। तनाव को देखते हुए कॉलोनी में पुलिस बल तैनात किया गया है।
कालोनी निवासी स्कूल संचालक के परिवार में पिता, मां, पत्नी, दो बेटियां और दो बेटे हैं। उनकी छोटी बेटी (7) कक्षा तीन में पढ़ती थी। वह शनिवार दोपहर एक बजे छोटे भाई के साथ दुकान पर गई थी। भाई तो घर लौट आया, लेकिन दो बजे तक उसकी बहन का पता नहीं चला। छोटी बेटी को सवा दो बजे ट्यूशन जाना था। परिजनों और पड़ोसियों ने उसकी तलाश की। न मिलने पर रात करीब 10 बजे अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सुबह करीब साढ़े छह बजे एक धार्मिक स्थल की छत पर कालोनी का सुल्तान बंदर भगाने चढ़ा तो वहां उसने अपहृत बच्ची का शव पड़ा देखा। शव बोरी से ढंका हुआ था। उसके चिल्लाने पर पहुंचे लोगों ने शव नीचे उतारा। परिजनों ने एक सभासद समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। आरोप लगाया कि चुनाव की रंजिश में बच्ची को मारा गया। लोगों ने आरोपियों के घर के बाहर हंगामा भी किया। तीन थानों मोदीनगर, निवाड़ी और भोजपुर पुलिस मौके पर पहुंची। एसएसपी वैभव कृष्ण का कहना है कि जांच के बाद पता चला है कि बच्ची के साथ रेप हुआ था। रेप के बाद उसकी हत्या की गई है। आशंका है कि उसे गला दबाकर मारा गया है। यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो सकेगा। परिजनाें की तहरीर पर सभासद एजाज और उसके तीन भाइयों नवसाद, शहजाद और इजहार के खिलाफ अपहरण, रेप और हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी आरोपी अभी फरार हैं।
छत पर मिले संदिग्धों के पैरों के निशान
फोरेंसिक टीम ने जांच की तो धार्मिक स्थल की छत और उसकी दीवार पर कुछ लोगों के पैरों के निशान मिले। टीम ने उनके प्रिंट्स ले लिए हैं। संदेह है कि पैरों के निशान हत्यारोपियों के होंगे। उधर, सीसीटीवी में शनिवार शाम बच्ची के देखे जाने के बाद परिजन और कालोनी के लोग रातभर पहरा देते रहे। शायद इसलिए अपहरणकर्ताओं को बच्ची को बाहर ले जाने का मौका नहीं मिला। बच्ची ने उन्हें पहचान लिया होगा। इसीलिए उसे मारकर धार्मिक स्थल की छत पर छिपा गए। एसओ लक्षेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में धार्मिक स्थल के प्रमुख से भी पूछताछ की गई है।