{"_id":"5abe27224f1c1bd9618b47a4","slug":"21522411298-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस के दो एएसआई ने दो साथियों संग मिलकर लूटा था 9 किलो सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस के दो एएसआई ने दो साथियों संग मिलकर लूटा था 9 किलो सोना
Updated Fri, 30 Mar 2018 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस के दो एएसआई ने दो साथियों संग मिलकर लूटा था 9 किलो सोना
गाजियाबाद। दिल्ली पुलिस के दो एएसआई ने अपने दो मुखबिरों की मदद से साहिबाबाद में मुंबई के सराफा कारोबारी के कर्मचारियों से नौ किलो सोना लूटा था। क्राइम ब्रांच, बुलंदशहर और गाजियाबाद पुलिस की चार टीमों ने लूट का खुलासा कर दिल्ली पुलिस के दोनों एएसआई और मुखबिरी करने वाले दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से करीब 2 करोड़ कीमत का 6 किलो सोना बरामद किए जाने का दावा किया है। हालांकि अमर उजाला ने 26 व 29 मार्च के अंक में ही घटना का खुलासा कर दिया था।
एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइंस में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि दिल्ली पुलिस एएसआई सतेंद्र निवासी खालौर, बुलंदशहर और ब्रह्मपाल सिंह निवासी भटौना, बुलंदशहर ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर 18 मार्च को लूट की वारदात को अंजाम दिया था। मेरठ में ज्वेलर्स के यहां काम करने वाले रवि कश्यप उर्फ पहलवान निवासी स्वरूप नगर दिल्ली और शैलेंद्र यादव निवासी ग्राम पट्टी, कन्नौज ने मुखबिरी कर सतेंद्र को भारी मात्रा में सोना मेरठ से दिल्ली जाने की मुखबिरी की थी। मेरठ से पीछा कर सतेंद्र और ब्रह्मपाल ने अपने दो अन्य साथियों के साथ साहिबाबाद में सोना ले जा रहे सराफा कारोबारी के कर्मचारियों को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। एडीजी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए एसपी क्राइम बुलंदशहर, सिहानी गेट थाना, इंदिरापुरम थाना और साहिबाबाद थाना पुलिस के साथ-साथ गाजियाबाद क्राइम ब्रांच को लगाया गया। एससीआरबी और डीसीआरबी समेत कई एजेंसियों से ऐसी लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले अपराधियों का रिकार्ड खंगाला गया।
उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस के एएसआई सतेंद्र, ब्रह्मपाल सिंह और सराफा कारोबारी के कर्मचारी रवि उर्फ पहलवान व शैलेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। लूट में शामिल इनके दो अन्य साथी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। एडीजी ने वारदात का खुलासा करने वाली टीम को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की। साथ ही टीम में शामिल लोगों के नाम मुख्यमंत्री पुरस्कार के लिए प्रस्तावित कर लखनऊ भेज दिए हैं।
विज्ञापन
ऐसे की थी वारदात
मुंबई में राकेश संघवी की यूनियन चेंस एंड ज्वेलर्स प्राइवेट लिमिटेड नाम से ज्वेलरी की कंपनी है। कंपनी के सेल्स मैनेजर रोहित जैन 18 मार्च को अपने साथी किशन, दीपक और चालक रामाशीष के साथ कार से मेरठ पहुंचे। उन्होंने कुछ सराफ कारोबारियों को सोने की चेन के नमूने दिखाए। रात आठ बजे वह दिल्ली के लिए वापस चल दिए। देर रात करीब 11:30 बजे जीटी रोड पर साहिबाबाद सीओ ऑफिस के पास पीछे से आई एक कार ने उनकी कार को ओवरटेक करके रोक लिया। दिल्ली पुलिस की वर्दी पहने दो लोग नीचे उतरे और कार को गलत तरीके से चलाने की बात कहकर चालक से मारपीट शुरू कर दी। कार में पीछे की सीट पर बैठे रोहित को गहने से भरे दो बैग समेत अपनी कार में जबरन बैठाकर ले गए। वारदात के दौरान राकेश संघवी कार में मौजूद थे। करण गेट चौकी के पास एनकाउंटर की धमकी देकर रोहित को कार से नीचे उतार दिया और दोनों बैग लेकर फरार हो गए।