फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   आफिस में घुसकर प्रापर्टी डीलर को मारी गोली, घायल

आफिस में घुसकर प्रापर्टी डीलर को मारी गोली, घायल

Mon, 23 Apr 2018 05:24 PM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
आफिस में घुसकर प्रापर्टी डीलर को मारी गोली, घायल
आफिस में घुसकर प्रापर्टी डीलर को मारी गोली, घायल
विज्ञापन


साहिबाबाद। खोड़ा की आजाद विहार कालोनी में रविवार शाम आफिस में घुसकर बाइक सवार दो बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर को पेट में गोली मारकर घायल कर दिया। परिजनों ने घायल को नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। अभी तक पुलिस की जांच में सामने आया है कि प्रापर्टी डीलर का खोड़ा के ही एक करीबी से विवाद चल रहा था। पुलिस जांच में जुट गई है।
सीओ इंदिरापुरम धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि सुबोध यादव (26) खोड़ा गांव में परिवार के साथ रहते हैं। आजाद विहार कालोनी में उन्होंने अपनी जमीन पर मकान बनाकर कमरे किराए पर दे रखे हैं। मकान के बाहरी ओर उनका प्रापर्टी डीलर का आफिस है। रविवार शाम करीब 5 बजे सुबोध आफिस में अकेले सो रहे थे। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और आफिस में घुसकर उनके पेट में गोली मार दी। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। उन्होंने घायल हालत में तत्काल परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन गांव से आफिस पहुंचे और उन्हें नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ ने बताया कि गोली रीड की हड्डी में जाकर फंस गई है। गोली निकालने के लिए आपरेशन चल रहा है। पुलिस ने आसपास लगे कैमरों की जांच की लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस को करीबियों पर शक
सीओ के मुताबिक पुलिस को सुबोध के करीबियों पर शक है। उनकी मानें तो सुबोध का खोड़ा गांव निवासी एक करीबी से विवाद चल रहा है। पुलिस ने 15 दिन पहले ही उसे जेल भेजा था। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि जेल से आने के बाद उसने प्रापर्टी डीलर पर जानलेवा हमला किया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आफिस में नहीं मिला खून, उठ रहे सवाल
घटना के बाद सीओ इंदिरापुरम धर्मेंद्र चौहान मौके पर पहुंचे और प्रापर्टी डीलर के आफिस की जांच की। इस दौरान पुलिस को आफिस के अंदर कहीं भी खून की एक बूंद पड़ी नहीं मिली। वहीं, पीड़ित परिजनों के मुताबिक सुबोध के पेट में एक गोली लगी थी। गोली लगने के बाद सुबोध करीब 10 मिनट तक आफिस में रहा। मेज और कुर्सियां इधर उधर पड़ी थीं। पुलिस ने आसपास के दुकानदारों और किराए पर रहने वालों से घटना के बारे में पूछताछ की, लेकिन दुकानदारों ने बताया कि उन्हें गोली की कोई आवाज ही नहीं सुनी। इतना ही नहीं उन्होंने सुबोध को घायल हालत में किसी के साथ जाते हुए भी नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed