{"_id":"5943c5d04f1c1bea258b49d8","slug":"201497613776-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर की चपेट में आकर कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर की चपेट में आकर कर्मचारी की मौत
Updated Fri, 16 Jun 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंटेनर और दीवार के बीच दबकर असिस्टेंट स्टोर इंचार्ज की मौत
लिंक रोड थाना क्षेत्र के महाराजपुर की एक कंपनी में बृहस्पतिवार दोपहर सामान उतारते समय ढलान पर खड़ा कंटेनर बैक हो गया। इस दौरान कंटेनर और दीवार के बीच दबकर कंपनी के असिस्टेंट स्टोर इंचार्ज की मौत हो गई। पुलिस ने कंटेनर चालक को गिरफ्तार किया है।
बिहार के गोपालगंज निवासी प्रकाश कुमार (28) महाराजपुर के पारसंस न्यूट्रिशनंस प्राइवेट लिमिटेड में असिस्टेंट स्टोर इंचार्ज थे। कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर सोनीपत निवासी चालक कदम सिंह कंटेनर में सामान लेकर आया था।
चालक ने कंटेनर को कंपनी के अंदर ढलान पर खड़ा कर दिया। कर्मचारी कंटेनर से सामान उतार रहे थे और प्रकाश कंटेनर के पीछे खड़े होकर गिनती कर रहे थे। अचानक कंटेनर ढलान पर बैक हासे गया। प्रकाश कंटेनर और दीवार के बीच दब गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
कंपनी कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। लिंक रोड थाने की पुलिस ने चालक कदम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी अनूप सिंह ने बताया कि कर्मचारियों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। बुधवार सुबह भी कनावनी गांव के पास ढलान पर खड़ा ट्रक बैक होने से चालक बाबूराम की मौत हो गई थी।
दिल्ली निवासी एक महिला बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे कार से गाजियाबाद जा रही थी। लिंक रोड थाना क्षेत्र के चंदनगर के पास तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। लोगों ने महिला को कार से निकाला। उसे मामूली चोटें आईं थीं। लोगों ने बताया कि महिला कार चलाते समय फोन पर बात कर रही थी। इसीलिए हादसा हुआ।