{"_id":"5c9204f2bdec22142c5cacb4","slug":"191553073394-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय शोक में किसने लगवाए ठुमके, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय शोक में किसने लगवाए ठुमके, जांच शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय शोक में किसने लगवाए निगम में ठुमके, जांच शुरू
गाजियाबाद। राष्ट्रीय शोक में मनाही के बावजूद नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम में महिला कलाकारों के ठुमके किसने लगवाए, इसकी जांच शुरू हो गई है। महापौर आशा शर्मा के आदेश पर नगर आयुक्त दिनेश चंद्र ने अपर नगरायुक्त को जांच सौंपी है। माना जा रहा है कि जांच के बाद होली मिलन समारोह के आयोजकों पर नगर आयुक्त की ओर से कार्रवाई की जा सकती है। नगर निगम कर्मचारी संघ की ओर से सोमवार को निगम परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया था। इससे एक दिन पहले रविवार को पूर्व रक्षामंत्री और गोवा के सीएम मनोहर परिकर के निधन के चलते राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया गया था। बावजूद इसके निगम परिसर में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें महिला डांसरों ने जमकर ठुमके लगाए। महापौर आशा शर्मा, नगर आयुक्त दिनेश चंद्र और कई पार्षद भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। हालांकि उनके कार्यक्रम से चले जाने के बाद कलाकारों ने ठुमके लगाए। जानकारी मिलने पर महापौर ने नगर आयुक्त को जांच कराकर कार्रवाई के आदेश दिए थे। नगर आयुक्त ने अब अपर नगरायुक्त प्रमोद कुमार को जांच सौंपी है। मंगलवार को अपर नगरायुक्त ने कार्यक्रम के वीडियो, फोटो और समाचार पत्रों में छपे समाचारों को एकत्र कराया। उन्होंने जांच रिपोर्ट तैयार कर ली है। जल्द ही यह रिपोर्ट नगर आयुक्त दिनेश चंद्र के पास पहुंच जाएगी। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय शोक के दौरान निगम में ठुमके लगवाने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है।