फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   हज हाउस पथराव की कांग्रेसियों ने की न्यायिक जांच की मांग-Cordination

हज हाउस पथराव की कांग्रेसियों ने की न्यायिक जांच की मांग-Cordination

Wed, 02 Aug 2017 05:38 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
हज हाउस पथराव की कांग्रेसियों ने की न्यायिक जांच की मांग-Cordination
14 नामजद समेत 400 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

जीटी रोड स्थित हज हाउस को खुलवाने की मांग के दौरान को लेकर सोमवार रात हुए बवाल के बाद साहिबाबाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, हंगामा करने पर 14 लोगों को नामजद करते हुए 400 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पुलिस वीडियोग्राफी के आधार पर अज्ञात प्रदर्शनकारियों की तलाश में जुटी है। प्रदर्शन और पथराव के दौरान चार दरोगा सहित आठ पुलिसकर्मी घायल हुए, इनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मंगलवार को भी हज हाउस पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन


एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि हज सोमवार रात को हज हाउस खुलवाने की मांग कर बवाल करने के आरोप में नसीम खान, पूजा चड्ढा, समीर, आस मोहम्मद, सोनू, इरशाद (जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी), जावेद अंसारी (लोनी अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी), मोहम्मद इस्लाम, आशू चौधरी, रहीसू, दिलशाद मलिक, सलीम, मोनी, जुल्फिकार नामजद समेत 400 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात पुलिस ने नसीम खान, पूजा चड्डा और उनके ड्राइवर समीर अली को गिरफ्तार कर लिया है। पथराव और हंगामे के दौरान दरोगा शैलेंद्र सिंह, अनगपाल राठी, सचिन कुमार, अरविंद चौधरी के साथ सिपाही रणधीर सिंह, सोहनपाल सिंह , सोवींद्र सिंह और महिला सिपाही नीतू चौधरी गंभीर रूप से घायल हुए थे।

सभी घायलों का देर रात ही भर्ती करा दिया गया था। एसपी सिटी ने बताया कि सुरक्षा के चलते मंगलवार शाम तक हज हाउस पर पुलिस बल तैनात किया गया है। क्षेत्र में धारा 144 लगा दी गई है।

हज हाउस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए बवाल और पथराव केमामले में शासन की ओर से लोकल इंटेलिजेंस यूनिट से रिपोर्ट मांगी गई है। मामले में एलआईयू ने बवाल के संबंध में रिपोर्ट शासन को भेजी है।

सीओ एलआइयू अलका धर्मराज सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट तैयार कर भेज दी गई है। रिपोर्ट में हज हाउस के निर्माण से लेकर उसके बंद होने तक का ब्यौरा और विरोध प्रदर्शन के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। शासन के आदेशों के बाद कार्रवाई की जाएगी।

हज हाउस खुलवाने को लेकर कांग्रेसियों के धरने और पथराव के बाद प्रशासन की ओर से गिरफ्तार किए गए नेताओं को लेकर राजनीति गर्म होती जा रही है।

मामले में गिरफ्तार किए गए कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नसीम खान, महिला महानगर अध्यक्ष पूजा चड्ढा और मोनू वाल्मीकि की रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार दुबे को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसियों ने पथराव की घटना की न्यायिक जांच की मांग कर प्रशासन को ही कठघरे में खड़ा किया।

कांग्रेसी नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला और महानगर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक हुई। जिलाध्यक्ष हरेंद्र कसाना ने कहा कि डूब क्षेत्र में हज हाउस के निर्माण में कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन प्रशासन ने ही किया है।

कांग्रेसी पदाधिकारी शांतिपूर्वक तरीके से हज हाउस खुलने के लिए धरना दे रहे थे। कुछ बाहरी शरारती तत्वों की ओर से किए गए पथराव में कांग्रेसी नेताओं को फंसाकर गिरफ्तार किया गया है। कांग्रेस इसकी न्यायिक जांच की मांग करती है।

पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रकाश गोयल ने कहा कि हज हाउस मामले का राजनीतिकरण कर भाजपा ध्रुवीकरण की कोशिश है। महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने कहा कि महिलाओं पर बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज करने की कांग्रेस कड़ी निंदा के साथ दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करती है।


इस मौके पर पूर्व महानगर अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी सतीश त्यागी, प्रदेश सचिव डा. संजीव शर्मा, लोकेश चौधरी, महिला जिलाध्यक्ष मायादेवी, लालमन सिंहपाल, मीडिया प्रभारी प्रेमप्रकाश चीनी, त्रिलोक सिंह, राजाराम शर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed