{"_id":"5c929a31bdec2214031bbe72","slug":"181553111601-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनी में दो दोस्तों की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनी में दो दोस्तों की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनी में दो दोस्तों की गोली मारकर हत्या
लोनी (गाजियाबाद)। लोनी के ऋषि मार्केट कॉलोनी में बुधवार रात करीब 10:30 बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर दो दोस्त विशाल (21) और आकाश (21) की हत्या कर दी। बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। एक युवक ने भागकर किसी तरह जान बचाई। फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। वारदात की सूचना पर एसएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक शुरूआत में मामला रंजिश का लग रहा है। पुलिस पूछताछ और जांच कर रही है।
दो दोस्तों की हत्या का मामला
त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं
लोनी। दो दोस्ती की हत्या से घर पर त्योहार के मौके पर कोहराम मच गया। एक युवक दोस्त के पास होली खेलने के लिए आया था। वह अपने दोस्त के साथ था, इस बीच आए बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गनीमत यह रही कि एक युवक ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचा ली। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। परिजनों से रंजिश के बारे में पूछताछ की है।
मरने वाले में से एक युवक लोनी में अपने पिता की रिपीट बनाने की कारखाने में हाथ बंटाता था, जबकि दूसरा युवक दिल्ली से होली खेलने दोस्त के पास आया था। युवक के भाई ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार ऋषि मार्केट कॉलोनी में संजय परिवार के साथ रहते हैं। इनके दो बेटे विशाल और अनुज प्रेमनगर कॉलोनी में पिता के साथ कारखाने में काम करते हैं। विशाल का दोस्त आकाश उसके साथ होली खेलने के लिए उसके घर आया था। तीनों कुछ सामान लेने के लिए घर के पास लोनी तिराहे पर आए थे। वापस जाने के दौरान घर से कुछ दूरी पर ऋषि मार्केट कॉलोनी पहुंचते ही पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने तीनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान विशाल और आकाश की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं अनुज ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। बदमाश करीब पांच राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया। गोली चलने की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली एसएचओ संजय वर्मा ने बताया कि प्रथम दृश्ट्या मामला आपसी रंजिशन का लग रहा है। पुलिस घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बाइक सवार बदमाशों की तलाश जारी है।