फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दिनभर पूजी गई, रात में जश्न के साथ जली होलिका

दिनभर पूजी गई, रात में जश्न के साथ जली होलिका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
दिनभर पूजी गई, रात में जश्न के साथ जली होलिका
दिनभर पूजी गई, रात में जश्न के साथ जली होलिका
विज्ञापन

गाजियाबाद। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होलिका का बुधवार को दहन किया गया। शहर में मुख्य चौराहों, मोहल्लों और सोसाइटीज को मिलाकर लगभग 2000 जगह होलिका दहन हुआ। सुबह से महिलाओं बच्चों सहित सभी ने पूजा-अर्चना की और लोगों ने शाम को होलिका में जौ की बालियां चटकाईं।
60 क्विंटल लकड़ी की होलिका जली
होली वाली गली में साठ क्विंटल लकड़ी की होलिका जलाई गई। इसकी ऊंचाई करीब 22 से 24 फुट तक की रही। सुबह से गली की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। उस गली से वाहन की आवाजाही पर रोक लगाई गई थी। सुबह से पुलिस तैनात रही। होलिका पूजन के बाद सुबह 9:30 बजे से हलवे का प्रसाद बांटा गया। रात में 10:10 बजे होलिका दहन किया गया।
विज्ञापन

-------------
दूधेश्वरनाथ मंदिर में आरंभ हुआ होली महोत्सव
- आज दोपहर से निकलेगी पंखा यात्रा और शिव बारात
अमर उजाला ब्यूरो
गाजियाबाद। दूधेश्वरनाथ मंदिर में बुधवार से तीन दिवसीय होली महोत्सव का शुभारंभ हुआ। सुबह से भक्तों ने होलिका पूजन किया। उसके बाद शाम को होलिका दहन किया गया। भगवान दूधेश्वर की आरती के बाद होली मिलन का कार्यक्रम आयोजन हुआ। इसमें फूलों की होली खेली गई। शाम को भजन संध्या के बाद होलिका दहन का कार्यक्रम हुआ। एसआर सुथार ने बताया कि 21 मार्च को महंत नारायण गिरि और धर्मपाल गर्ग की अध्यक्षता में सुबह नौ बजे विश्व शांति यज्ञ के बाद दोपहर दो बजे से पंखा यात्रा निकाली जाएगी। पंखा यात्रा में घोड़े पर सवार नागा बाबा और विद्यालय के छात्रों सहित सैकड़ों साधु संत शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा दूधेश्वरनाथ मंदिर से कैला भट्टा चौक, दिल्ली गेट देवी मंदिर, रमते राम रोड, घंटाघर, राइट गंज कीर्तन वाली गली, बजरिया, अनाज मंडी, चौपला मंदिर से सिहानी गेट ,चंद्रपुरी हापुड़ मोड़ होकर मंदिर पहुंचेगी। मंदिर पहुंचने के बाद बाबा की आरती के बाद 108 प्रकार का भोग लगाया जाएगा। महंत नारायण गिरि ने बताया कि उसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed