{"_id":"5bbb4b22867a5516521b10c1","slug":"181539001122-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों की हड़ताल वापस, आज लौटेंगे काम पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों की हड़ताल वापस, आज लौटेंगे काम पर
Updated Mon, 08 Oct 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारियों की हड़ताल वापस, आज से लौटेंगे काम पर
गाजियाबाद। कलक्ट्रेट कर्मचारी एसोसिएशन ने हड़ताल वापस ले ली है। रविवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों की जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी के साथ वार्ता हुई। इसके बाद हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया गया। संगठन की तरफ से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अवगत कराया गया कि अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) की मध्यस्थता में शांतिपूर्ण तरीके से वार्ता हुई, जिसमें जिलाधिकारी ने भरोसा दिया कि अगर कार्य में संतोषजनक सुधार पाया जाता है तो कर्मचारियों के ऊपर की गई कार्रवाई को वापस लेने पर विचार किया जाएगा।
इसके साथ ही कर्मचारियों के खाली चल रहे पदों को भरने के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा। ध्यान रहे कि बीते दिनों डीएम ने कलक्ट्रेट का निरीक्षण किया था, जिसमें तमाम खामियां पकड़ी गई थीं। इसके बाद जिलाधिकारी ने दो कर्मचारियों के ऊपर प्रतिकूल प्रविष्टि व दो को कारण बताओ नोटिस देने की कार्रवाई की थी। इसी से नाराज कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। ऐसे में हड़ताल वापस लिए जाने से सोमवार से कलक्ट्रेट में शांतिपूर्ण तरीके से कामकाज शुरू होगा।