{"_id":"5addc9594f1c1b350a8b608a","slug":"181524484441-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से छेड़छाड़, विरोध पर चले लाठी-डंडे और चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से छेड़छाड़, विरोध पर चले लाठी-डंडे और चाकू
Updated Mon, 23 Apr 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती से छेड़छाड़, विरोध पर चले लाठी-डंडे और चाकू
लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के पंचलोक गांव में छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो पक्षों में जमकर लाठी, डंडे और चाकू चले। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पांच लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत मिलने पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पंचलोक गांव में शनिवार देर शम एक युवती बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रही थी। आरोप है कि इस दौरान गांव के दो युवक ने उसके साथ अभद्रता की। आरोप है कि जब युवती ने विरोध किया तो वे छेड़छाड़ पर उतर आए। इस पर युवती का भाई मौके पर पहुंचा और युवकों का विरोध किया। युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी। कुछ समय बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी, डंडे और चाकू चले। इसमें पीड़ित परिवार के पांच लोगों का चोटें आई हैं। एक युवक की हालत गंभीर है। उसे उपचार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रॉनिका सिटी थाना प्रभारी श्यामवीर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।