{"_id":"593d85e64f1c1ba85d9bf1a3","slug":"177th-rank-in-jee-advance-umang-malik-topper-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई एडवांस में 176वीं रैंक पाकर उमंग मलिक गाजियाबाद में टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेईई एडवांस में 176वीं रैंक पाकर उमंग मलिक गाजियाबाद में टॉपर
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
उमंग मलिक
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान आईआईटी में दाखिले के लिए जेईई एडवांस-2017 का परिणाम रविवार सुबह घोषित हुआ। जेईई एडवांस में 176वीं रैंक हासिल करने वाले जीडी गोयनका स्कूल एवं फिटजी के छात्र उमंग मलिक ने गाजियाबाद के साथ नोएडा में टॉप किया है।
जेईई एडवांस में 231वीं रैंक प्राप्त करने वाले मोदीनगर के प्रखर शर्मा ने जिले में दूसरा और 526वीं रैंक प्राप्त करने वाले डीपीएसजी मेरठ रोड व पेस एकेडमी के छात्र मनन गुप्ता ने तीसरा स्थान पाया। वहीं 640वीं रैंक पाने वाले डीपीएसजी मेरठ रोड के छात्र जयदीप गोयल जिले में चौथे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
जेईई एडवांस के रिजल्ट में आरडीसी फिटजी के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। संस्थान के जेईई मेन उत्तीर्ण कर जेईई एडवांस में बैठने वाले 182 में से 97 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। वहीं फिर डीपीएसजी मेरठ रोड के 40 स्टूडेंट्स, पेस एकेडमी के पांच और टैलेंट एकेडमी के पांच विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस में सफलता पायी है।
विज्ञापन
दुर्गावती मेहराज टाह सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र विजेंद्र ने 2230वीं और रोमी ने 2561वीं रैंक प्राप्त की है। फिटजी के डिप्टी जनरल मैनेजर गणेश पांडेय ने बताया कि टॉप-10 में संस्थान के छह मेधावियों ने जगह बनाई। उमंग मलिक ने 176वीं रैंक पाकर गाजियाबाद, नोएडा के साथ ईस्ट दिल्ली में टॉप किया है।
डीपीएसजी मेरठ रोड की प्रिंसिपल ज्योति गुप्ता ने बताया कि जेईई मेन में स्कूल के 115 विद्यार्थियों ने क्वालिफाई किया था। उनमें से जेईई एडवांस में शामिल होने वाले 40 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट में गाजियाबाद सेकेंड टॉपर मनन गुप्ता ने जेईई एडवांस में 526वीं रैंक और जयदीप गोयल ने 640वीं रैंक हासिल कर गाजियाबाद का मान बढ़ाया है।
टैलेंट एकेडमी के निदेशक शिवतेज त्रिपाठी ने बताया कि जेईई मेन में 29वीं रैंक हासिल कर गाजियाबाद में अव्वल रहने वाले पंकज सिंह ने र्जेईई एडवांस में 1335वीं रैंक हासिल कर नौवां स्थान प्राप्त किया है। छात्र अमित ने 3216वीं, मृगांक ने 3792वीं और निखिल ने 4633वीं रैंक हासिल की है। जेईई एडवांस के रिजल्ट में पेस एकेडमी का भी उम्दा रिजल्ट रहा।
जेईई एडवांस में गाजियाबाद के टॉप-10 रैंक होल्डर
छात्र रैंक
उमंग मलिक 176
प्रखर शर्मा 231
मनन गुप्ता 526
जयदीप गोयल 640
महिल गुप्ता 1015
परख अग्रवाल 1083
विशाल तेवतिया 1281
ओमांश माथुर 1330
पंकज सिंह 1335
सौरभ सिंह 1451