फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   गाजियाबाद की स्वच्छता का अपना होगा लोगो-Cordination

गाजियाबाद की स्वच्छता का अपना होगा लोगो-Cordination

Sun, 25 Jun 2017 01:11 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद की स्वच्छता का अपना होगा लोगो-Cordination
गाजियाबाद की स्वच्छता का अपना होगा ‘लोगो’
विज्ञापन

स्वच्छ भारत को गति दे रहा गाजियाबाद प्रशासन अब अपना ‘लोगो’ अलग से तैयार कर रहा है। अधिकारियों और प्रधानों की कड़ी मशक्कत से यूपी के पहले चरण में गाजियाबाद ओडीएफ होने जा रहा है।

इस मुहिम को और आगे बढ़ाते हुए जिला प्रशासन ने अपना ‘लोगो’ भी तैयार कर लिया है। इस ‘लोगो’ का प्रयोग अब गाजियाबाद प्रशासन अपने सभी सरकारी और गैर सरकारी प्रचार-प्रसार में करेगा।
विज्ञापन


सीडीओ रमेश रंजन ने बताया कि जिले को स्वच्छ करने में पंचायती राज विभाग के साथ ही स्थानीय कई एनजीओ व प्रधान मिलकर कार्य कर रहे हैं। गांवों को ओडीएफ करने के लिए लगातार प्रचार-प्रसार करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक इन प्रचार-प्रसार में गाजियाबाद प्रशासन केंद्र के ‘लोगो’ का प्रयोग कर रहा था। अब यूनिसेफ और टाटा संस्था के सहयोग से जिला प्रशासन ने अपना खुद का लोगो तैयार किया है। इसेे फाइनल टच भी दिया जा चुका है।


इसकी कॉपी शासन व केंद्र को भेज दी गई है। डीपीआरओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि ‘लोगो’ को जिला प्रशासन पेटेंट कराएगा, जिससे इसका प्रयोग कोई अन्य न कर सके। जिला पंचायती रात विभाग के भवन के साथ ब्लॉक कार्यालयों और सभी पंचायत घरों पर भी यही ‘लोगो’ नजर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed