फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ब्लू लाइन पर डेढ़ घंटे प्रभावित रही मेट्रो-Ghaziabad city

ब्लू लाइन पर डेढ़ घंटे प्रभावित रही मेट्रो-Ghaziabad city

Fri, 23 Jun 2017 07:19 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
ब्लू लाइन पर डेढ़ घंटे प्रभावित रही मेट्रो-Ghaziabad city
ब्लू लाइन पर डेढ़ घंटे प्रभावित रही मेट्रो
विज्ञापन

ब्लू लाइन पर मेट्रो सेवा बृहस्पतिवार को करीब डेढ़ घंटे तक प्रभावित रही। इस रूट पर वैशाली से द्वारका तक अप-डाउन करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

डीएमआरसी के मुताबिक, प्रगति मैदान के पास तकनीकी फाल्ट आने से मेट्रो सेवा बाधित हुई। हालांकि बाद तकनीकी खामी को दूर कर मेट्रो का संचालन बहाल कर लिया गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे लोग मेट्रो से अपने आफिस की ओर निकले थे। वैशाली और कौशांबी मेट्रो स्टेशन से आने-जाने वाले यात्रियों का कहना था कि सुबह करीब 9 बजे फाल्ट आया। करीब साढ़े दस बजे सेवा सामान्य हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान ब्लू लाइन रूट पर मेट्रो कई बार बीच-बीच में रुकी और रफ्तार भी धीमी रही। कुछ स्टेशन पर तय समय से अधिक देर तक खड़ी भी रही। इसके चलते लोग गंतव्य तक देरी से पहुंचे। दिल्ली में मेट्रो सर्विस प्रभावित होने का असर वैशाली और कौशांबी स्टेशनों पर भी नजर आया।


लोगों को जब मेट्रो रूट बाधित होने का पता चला तो उन्होंने ऑटो पकड़कर आनंद विहार का रुख किया और वहां से बस व ऑटो से आगे का सफर किया। मेट्रो के अधिकारियों के मुताबिक, प्रगति मैदान के पास तकनीकी फाल्ट होने से परेशानी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed