फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   17 year old grandson committed suicide by shooting himself with grandfather pistol

UP: दादा की पिस्टल से 17 वर्षीय पोते ने गोली मारकर की आत्महत्या, खेलते हुए पहुंची बहन तो मंजर देख चीख पड़ी

Thu, 19 Jun 2025 10:20 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा Published by: विकास कुमार Updated Thu, 19 Jun 2025 10:20 PM IST
सार

रिश्ते में भाई संचित बंसल ने बताया कि वैदिक पढ़ाई में काफी अव्वल था। वैदिक ने बुलंदशहर दिल्ली पब्लिक स्कूल से 12वीं की परीक्षा 95 प्रतिशत अंक के साथ पास की थी।

विज्ञापन
17 year old grandson committed suicide by shooting himself with grandfather pistol
मौके पर मौजूद पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के खुर्जा स्थित नवलपुरा मोहल्ले में गुरुवार रात को दादा अरविंद बंसल की लाइसेंसी पिस्टल से 17 वर्षीय पोते वैदिक बंसल ने कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कुछ मिनट बाद जब खेलते हुए छोटी बहन कमरे में पहुंची तो उसने परिवार को इसकी जानकारी दी। मामले में सीओ समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।

विज्ञापन

नवलपुरा मोहल्ला निवासी राहुल बंसल का पुरानी सब्जी मंडी में चीनी का थोक का कारोबार है। राहुल बंसल के अनुसार उनके 17 वर्षीय बड़े बेटे वैदिक ने इसी साल 12वीं की परीक्षा पास की थी। इसी महीने देहरादून के कॉलेज में बीटेक में प्रवेश लिया था। वैदिक अभी खुर्जा में ही रह रहा था। रोजाना शाम को पांच बजे जिम जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार शाम को किसी को बिना बताए छत पर बने कमरे में पहुंच गया। जहां वैदिक ने पिस्टल से दाहिनी कनपटी पर गोली मार ली, जिसमें वह लहूलुहान होकर गिर गया। तभी उसके पीछे खेलते हुए उनकी छोटी बेटी छत पर गई तो उसने वैदिक लहूलुहान अवस्था में देखा। बच्ची ने आवाज लगाकर अपनी मां रितिका को बुलाया। रितिका ऊपर गई तो वैदिक को लहूलुहान देखा और मदद के लिए शोर मचाया।

विज्ञापन

वहीं पड़ोस में रहने वाले और रिश्ते में वैदिक के बड़े भाई संचित बंसल मौके पर पहुंचे। संचित ने घायल वैदिक को गोदी में उठाया और कार में बैठाकर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने वैदिक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अस्पताल में मौत की जानकारी मिलने पर परिजन बिलख उठे। साथ ही घर पर भी मातम पसर गया।

सूचना मिलते ही सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह व कोतवाली प्रभारी राजपाल तोमर टीम के साथ घर पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। इसके बाद रात करीब आठ बजे के बाद फोरेंसिक टीम भी जांच करने पहुंची और साक्ष्य जुटाए।

किशोर ने दाहिनी तरफ से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या की है। इसमें मौके से दादा अरविंद बंसल की लाइसेंसी पिस्टल मिली है। आत्महत्या के कारण की जानकारी ली जा रही है। - पूर्णिमा सिंह, सीओ खुर्जा।

पूर्ण नगर पालिका अध्यक्ष का रिश्ते में भतीजा है मृतक 
मृतक किशोर वैदिक बंसल खुर्जा के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजीव बंसल का रिश्ते में भतीजा है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष और उनके परिवार के सभी लोग एक ही कॉलोनी में रहते हैं। वहीं घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, राहुल बंसल के तीन बच्चे थे, जिसमें वैदिक सबसे बड़ा था। इसके बाद 15 साल का बेटा भव्य और नौ साल की छोटी बेटी है।

पढ़ने में अव्वल था वैदिक 
रिश्ते में भाई संचित बंसल ने बताया कि वैदिक पढ़ाई में काफी अव्वल था। वैदिक ने बुलंदशहर दिल्ली पब्लिक स्कूल से 12वीं की परीक्षा 95 प्रतिशत अंक के साथ पास की थी। इंजीनियर बनना उसका सपना था। इसके लिए उसने बीटेक में प्रवेश लिया। परिवार में सभी भाईयों में काफी होनहार था। वहीं पड़ोसी आशीष शर्मा ने बताया कि वैदिक काफी सभ्य और अनुशासित बच्चा था। आते-जाते समय सभी से नमस्ते करता था। घर का बड़ा बेटा होने के साथ काफी समझदार और जिम्मेदार भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed