{"_id":"5b89987e42c792466c101a38","slug":"161535744126-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साफ-सुंदर शहर का संकल्प लेकर दौड़े गाजियाबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साफ-सुंदर शहर का संकल्प लेकर दौड़े गाजियाबादी
Updated Sat, 01 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर को साफ-सुंदर बनाने का संकल्प लेकर ‘अमर उजाला’ की मिनी मैराथन-2018 में गाजियाबादी जोश और उत्साह के साथ दौड़े। लगन ऐसी थी कि शुक्रवार सुबह पांच बजे से राजनगर रामलीला मैदान पर बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाओं ने जुटना शुरू कर दिया था। सात बजते ही 1067 धावक मिनी मैराथन का हिस्सा बने। मिनी मैराथन पूरी करने के बाद प्रतिभागियों ने महानगर को साफ और सुंदर बनाने और लोगों को जागरूक करने का संकल्प भी लिया। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम के धावक लक्ष्य कश्यप ने पांच किमी की मिनी मैराथन में पहला स्थान हासिल किया।
स्टेडियम के धावक सचिन कुमार ने दूसरा और जतिन चौधरी ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में एथलीट गौरी अधाना ने प्रथम, पूजा चौधरी ने द्वितीय और राधिका अधाना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मिनी मैराथन के लिए शुक्रवार सुबह पांच बजे से ही महानगर के कोने-कोने से विद्यार्थियों और खिलाड़ियों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। करीब 250 लोगों ने ऑन स्पॉट भी रजिस्ट्रेशन कराए।
रजिस्ट्रेशन के बाद सुबह सात बजे विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल और नगर आयुक्त सीपी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन शुरू की। मैराथन राजनगर रामलीला मैदान से शुरू होकर राजनगर सेक्टर-2 चौराहा, आरडीसी, हापुड़ रोड कलक्ट्रेट के सामने, हापुड़ चुंगी होते हुए शास्त्रीनगर चौराहे से मुड़कर कविनगर थाने की सर्विस रोड, कविनगर सी-ब्लॉक मार्केट कट से होकर कविनगर रामलीला मैदान पर आकर समाप्त हुई। मिनी मैराथन समाप्त होने के बाद भी स्वच्छता के लिए लोगों द्वारा ली गई शपथ का वह पालन करते नजर आए। दौड़ लगाने के बाद पानी की खाली बोतलों को धावकों ने खुद उठाकर कूड़ेदान में डाला। वहीं, स्वच्छ व सुंदर गाजियाबाद को बनाने में लोगों ने प्रशासन को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
जीवनभर के योगदान के लिए वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित
मिनी मैराथन 2018 के साथ ‘अमर उजाला’ की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान करने वाले 14 वरिष्ठ नागरिकों को भी सम्मानित किया गया। इन आदरणीय बुजुर्गों के नजरिये से ‘अमर उजाला’ ने ‘अतीत का आइना’ कॉलम प्रकाशित किया था। कॉलम में गाजियाबाद ने शुरूआत से लेकर अब तक शिक्षा, व्यवसाय, विकास और रहन-सहन आदि में किस तरह करवट ली, यह बताया गया। समारोह में मुख्य अतिथि रितु माहेश्वरी, विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल, महापौर आशा शर्मा, एसएसपी वैभव कृष्ण, नगरायुक्त सीपी सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ मिनी मैराथन विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में वरिष्ठ नागरिकों में जाने-माने पत्रकार कुलदीप तलवार, ओलंपियन हरबंस लाल सूरी, शिक्षाविद डॉ. आरबीएल गोस्वामी के निधन के बाद उनकी पत्नी अंजू गोस्वामी, जाने-माने रचनाकार सेरा यात्री के अस्वस्थ होने पर उनके पुत्र आलोक यात्री, शिक्षाविद डॉ. जेएल रैना, चिकित्सक डॉ. सत्य प्रकाश, प्रख्यात कवि कृष्ण मित्र, मशहूर कवि डॉ. कुंवर बेचैन, स्वतंत्रता सेनानी जसवंत सिंह, पूर्व रेलवे अधिकारी मदन लाल चोपड़ा और उद्यमी व समाजसेवी हरविलास गुप्ता को सम्मानित किया गया।
स्कूल-कॉलेजों के साथ महामाया स्टेडियम के दौड़े धावक
‘अमर उजाला’ मिनी मैराथन-2018 में विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के साथ महामाया स्टेडियम के धावकों ने उत्साह से भाग लिया। मैराथन में एमएसएस इंटर कॉलेज मुरादनगर, हंस इंटर कॉलेज, पतंजलि इंटर कॉलेज, डीडीपीएस संजय नगर, शिलर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मदर इंडिया पब्लिक स्कूल, एचआरआईटी इंस्टीट्यूट, हाईटेक इंस्टीट्यूट, जनहित स्पोर्ट्स एकेडमी, आरकेजीआईटी, इंमेंटेक इंस्टीट्यूट, आईएएमआर इंस्टीट्यूट, एबीईएसआईटी, रावली स्कूल मुरादनगर, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, आध्यात्मिक इंटर कॉलेज, निदा इंटर कॉलेज मसूरी, रॉयल कॉलेज, डीजीआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल सहित चिरंजीव विहार सीनियर सिटीजन क्लब सहित विभिन्न क्लबों के धावकों ने भाग लिया। मिनी मैराथन में जिला खेल अधिकारी गदाधर बारीकी, नेशनल एथलीट चमन कुमार, नेशनल एथलीट भगवती प्रसाद, कुश्ती कोच गोविंद यादव का सराहनीय योगदान रहा।