{"_id":"5d13cd838ebc3e3cde20493d","slug":"15615788643-shahibabad-news122","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने जेब खर्च बचाकर कराया बैडमिंटन टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने जेब खर्च बचाकर कराया बैडमिंटन टूर्नामेंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिबाबाद। गर्मी की छुट्टियों में कुछ अलग करने की चाहत में वसुंधरा सेक्टर 4 स्थित अजनारा प्राइड के बच्चों ने पॉकेट मनी बचाकर समर बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित किया। टूर्नामेंट के समापन पर बुधवार को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।
समर कैंप में अंडर 14 आयु वर्ग के बच्चों ने प्रतिभाग किया और बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपना हुनर दिखाया। टूर्नामेंट में पहले स्थान पर आर्यन, दूसरे स्थान पर वीर भाटी और तीसरे स्थान पर अक्षत ने बाजी मारी। इसके साथ ही टूर्नामेंट के 22 प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार से नवाजा गया। इनमें दैविक, वंश, सोमांश, जुनैद, रबीज्ञ्न, भव्या, आरुष, अपूर्व, भाव्यांश, अभिषेक, लक्की, सानिध्य, आरी, प्रेकुल, कनिष्क, प्रथम आदि बच्चे शामिल रहे।
सोसायटी के बैडमिंटन कोर्ट में आयोजित इस टूर्नामेंट की खास बात यह रही कि यह टूर्नामेंट बच्चों ने अपनी जेब के खर्चे से आयोजित किया था। प्रतियोगिता आयोजन के लिए आयोजक मंडल में शामिल रहे प्रणव यादव (13 वर्ष) वेदांश चौधरी (12 वर्ष), वीर भाटी (12 वर्ष) ओम यादव (12 वर्ष) शामिल रहे। सभी बच्चों ने आपसी कलेक्शन कर टूर्नामेंट का पूरा खर्च उठाया और बेहतर मैनेजमेंट की व्यवस्था की भी मिसाल कायम की। पुरस्कार वितरण समारोह में वसुंधरा के ही अन्य सोसायटी के लोग भी शामिल रहे। इनमें सुनील यादव, वीरेंद्र भाटी, राहत अली खान, कमलेश गुप्ता, नेहा यादव, रेनू जिंदल, प्रदीप शर्मा, अवनीश जैन, आशुतोष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस दौरान उपस्थित लोगों का कहना था कि वसुंधरा में कोई खेल परिसर ना होने के कारण उन्हें अपने बच्चों को प्रैक्टिस के लिए दूरदराज मसलन दिल्ली, नोएडा, इंदिरापुरम आदि जगह ले जाना पड़ता है। इस दौरान लोगों ने कहा कि वसुंधरा सेक्टर 7 और 8 में जो जमीन खाली पड़ी है, उसको खेल परिसर में विकसित करना चाहिए। ताकि बच्चों के बौद्धिक विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास भी हो सके।