{"_id":"5d13cc7c8ebc3e3ce43f6f43","slug":"156157860110-shahibabad-news196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी क्रिकेट अकेडमी और उदयभान क्रिकेट अकेडमी का मैच हुआ टाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी क्रिकेट अकेडमी और उदयभान क्रिकेट अकेडमी का मैच हुआ टाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी क्रिकेट और उदयभान क्रिकेट एकेडमी का मैच टाई
साहिबाबाद। मोहन मिकिंस क्रिकेट ग्राउंड में चल रही डीएस शर्मा मेमोरियल क्रिकेट लीग में उदय भान क्रिकेट एकेडमी और सिटी क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया मैच टाई रहा।
टॉस जीतकर उदयभान की टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। गुलजार सिंह ने बेहतरीन 98 रनों की पारी खेली। सारांश ने 48 और आमिर खान ने 42 रन का योगदान दिया। जिसकी बदौलत टीम ने आठ विकेट के नुकसान पर 242 रनों का स्कोर खड़ा किया। सिटी टीम की तरफ से कुलदीप रावत और सक्षम शर्मा ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिटी की टीम नौ विकेट पर 242 रन बनाए। टीम की तरफ से राहुल वर्मा ने 63 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही कुलदीप रावत ने 661 और कुमार गौरव ने नॉट आउट 44 रन बनाए। दोनों के बीच खेला गया मैच ड्रॉ रहा। कुलदीप को बेहतरीन गेंदबाजी और बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।