फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   रमते राम रोड पार्किंग कांट्रेक्टर को 30 जून तक जमा करानी होगी रकम

रमते राम रोड पार्किंग कांट्रेक्टर को 30 जून तक जमा करानी होगी रकम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
रमते राम रोड पार्किंग कांट्रेक्टर को 30 जून तक जमा करानी होगी रकम
रमतेराम रोड पार्किंग कांट्रेक्टर को 30 जून तक जमा करानी होगी रकम
विज्ञापन


गाजियाबाद। रमतेराम रोड पार्किंग स्टैंड संचालक को 30 जून तक बकाया पूरी रकम जमा करानी होगी। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि जून माह में रकम जमा न कराने पर नगर निगम कार्रवाई करेगा। पार्किंग संचालक को 38 लाख रुपये नगर निगम कोष में जमा कराने हैं। निगम के पार्किंग विभाग ने अब इसकी नीलामी कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

करीब चार साल से बकाया रकम जमा न कराने पर नगर निगम ने बीते शुक्रवार को रमतेराम रोड पार्किंग का ठेका निरस्त कर दिया था। नगर आयुक्त ने पार्किंग कांट्रेक्टर सौरभ अग्रवाल को जून माह में बकाया 38 लाख की पूरी रकम जमा कराने को कहा है। हालांकि करीब एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद अभी नगर निगम में रकम जमा नहीं कराई गई है। ठेका निरस्त करने के बावजूद नगर निगम अभी तक इस पर कब्जा नहीं ले पाया है। नगर आयुक्त दिनेश चंद्र का कहना है कि पार्किंग की बकाया रकम निर्धारित अवधि में जमा नहीं कराई गई तो आरसी जारी कर रिकवरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही पार्किंग को नए सिरे से ठेके पर दिया जाएगा। इसके लिए 10 जुलाई को खुली बोली होगी। सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले को पार्किंग का ठेका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed