फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पांच लाख के लिए हुई थी युवक की हत्या

पांच लाख के लिए हुई थी युवक की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
पांच लाख के लिए हुई थी युवक की हत्या
पांच लाख के लिए हुई थी युवक की हत्या
विज्ञापन

खुर्जा। जंक्शन क्षेत्र में गांव बुढ़ैना के पास तीन दिन पूर्व गोली मारकर युवक की हत्या पांच लाख रुपये के लिए की गई थी। दरअसल मृतक को डीएमएलटी कोर्स कराने के नाम पर आरोपियों ने उसके पिता से रुपये लिए थे। कोर्स न कराने पर बार-बार रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया।

25 मार्च की शाम जंक्शन क्षेत्र के गांव बुढै़ना के जंगल में देर शाम सारंगपुर गांव निवासी आकाश (19) पुत्र राजकुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी शिव कॉलोनी निवासी माइकल पोल पुत्र प्रेम पोल तथा मंजीत पुत्र ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उन्होंने आकाश की गोली मारकर हत्या की वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि आकाश को डीएमएलटी कोर्स कराने के बहाने उन्होंने उसके पिता राजकुमार से पांच लाख रुपये लिए थे। लेकिन न तो उन्होंने कोर्स करवाया और न ही रुपये वापस किए। आकाश अपने रुपये बार-बार मांग कर रहा था। इससे परेशान होकर आरोपियों ने उसकी हत्या की साजिश रची। आरोपियों ने बताया कि 25 मार्च को रुपये देने के बहाने आकाश को बुलाया और तमंचे से उसके सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। शव बुढैना गांव स्थित रेलवे लाइन के पास फेंक दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक अनुसूचित जाति का है। ऐसे में आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट की धारा की भी बढोत्तरी की गई है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed