फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   श्रीपाल हत्याकांड : आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक पिता ने त्यागा अन्न-जल

श्रीपाल हत्याकांड : आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक पिता ने त्यागा अन्न-जल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
श्रीपाल हत्याकांड : आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक पिता ने त्यागा अन्न-जल
श्रीपाल हत्याकांड : आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक पिता ने त्यागा अन्न-जल
विज्ञापन

चोला। ट्रैक पर चलती ट्रेन के आगे युवक को धकेल कर उसकी हत्या करने के आरोपी दोस्तों की गिरफ्तारी नहीं होने तक बूढे़ पिता ने अन्न, जल त्याग दिया है। पुलिस ने मामले में मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
देहात कोतवाली की चोला चौकी क्षेत्र के गांव फतेहपुर जादौ निवासी पदम सिंह ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार शाम उनका बेटा श्रीपाल (35) गांव निवासी अपने दोस्त सोनू पुत्र प्रेमपाल, राजीव पुत्र अजब सिंह के साथ चोला स्टेशन की ओर से घर लौट रहा था। रास्ते में किसी बात को लेकर तीनों में झगड़ा हो गया। इस दौरान आरोपी सोनू, राजीव ने उसकी हत्या करने के इरादे से चोला स्टेशन के पास दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर उसे दिल्ली की ओर से अलीगढ़ की ओर जा रही ट्रेन के आगे धकेल दिया। ट्रेन से कटने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी दोस्तों के खिलाफ देर रात रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। मृतक के पिता पदम सिंह ने बताया कि उसके दोनों दोस्तों ने बिना किसी वजह के श्रीपाल की हत्या कर दी। कहा कि जब तक दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक वह अन्न, जल ग्रहण नहीं करेंगे। पीड़ित पिता की चेतावनी के बाद से पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। चौकी प्रभारी दलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

एक ही फैक्ट्री में मजदूरी करते थे मृतक और आरोपी दोस्त
मृतक श्रीपाल और उसके आरोपी दोनों दोस्त चोला स्टेशन के पास स्थित एक ही फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। श्रीपाल के परिजनों ने बताया कि श्रीपाल उसका दोस्त सोनू व राजीव बुलंदशहर-ककोड़ मार्ग पर चोला स्टेशन के पास स्थित रेलवे के स्लीपर बनाने वाली एक ही फैक्ट्री में मजदूरी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन मासूमों के सिर से उठ गया पिता का साया
श्रीपाल की हत्या से उसके तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। पत्नी व परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया कि मृतक श्रीपाल के दो और भाई ऋषिपाल, भूपेंद्र है। श्रीपाल पत्नी सुमन, बेटे गोपाल (10), बेटी रोशनी (8), बेटे तनुज (5) के साथ अलग मकान में रहता था। वह मजदूरी के साथ-साथ खेतीबाड़ी में पिता का हाथ भी बंटाता था। श्रीपाल की हत्या से उसके तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। पत्नी सुमन व परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार की दोपहर परिजनों ने श्रीपाल का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed