{"_id":"594abb124f1c1b4b538b4652","slug":"149806981319-pilakhwa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सशस्त्र नकाबपोश बदमाशों ने भाजपा नेता के भाई के परिवार को बंधक बनाकर डाली डकैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सशस्त्र नकाबपोश बदमाशों ने भाजपा नेता के भाई के परिवार को बंधक बनाकर डाली डकैती
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार को बंधक बना 64 लाख की डकैती
नेशनल हाईवे स्थित बांके बिहारी मंडप के पास मंगलवार रात आधा दर्जन से अधिक डकैतों ने भाजपा नेता के भाई के परिवार को बंधक बनाकर 64 लाख रुपये की डकैती डाली। परिवार के लोगों को गन प्वाइंट पर लेकर बदमाश करीब दो घंटे तक घर में लूटपाट करते रहे।
इसके बाद सभी को एक कमरे में बंद कर डकैत जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घंटों बाद परिवार के लोग खिड़की की जाली तोड़कर बाहर निकले और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसपी ने जांच के लिए चार टीमें गठित की हैं।
भाजपा के जिला प्रभारी बागपत एवं पूर्व जिलाध्यक्ष हापुड़ महेश अग्रवाल के बड़े भाई सतीश चंद गोयल का बस स्टैंड के पास मेडिकल स्टोर है। बताते हैं कि हाईवे स्थित बांके बिहारी मंडप के पास उनके मकान में मंगलवार देर रात करीब एक बजे आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश डकैत दरवाजे की कुंदी तोड़कर घुस गए और घर के अंदर सो रहे सतीश चंद गोयल, उनकी पत्नी राजबाला व धेवते अश्वनी को गन प्वाइंट पर ले लिया।
विज्ञापन
परिवार को बंधक बनाकर डकैतों ने 11 लाख रुपये कैश, दो किलो सोने के पचास लाख के जेवर, तीन लाख रुपये की एक किलो चांदी और तीन मोबाइल फोन लूट लिए।
करीब दो घंटे तक लूटपाट के बाद डकैतों ने परिवार के तीनों सदस्यों को एक कमरे में बंद कर दिया और पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घंटों बाद परिवार के सदस्य खिड़की की जाली तोड़कर किसी तरह बाहर निकले और पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंचे कोतवाल दीपक त्यागी और सीओ अतुल यादव ने परिवार के सदस्यों से घटना की जानकारी ली। मामले की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में व्यापारी पहुंच गए। भाजपा नेता महेश अग्रवाल ने बताया कि बदमाश कैश सहित 64 लाख रुपये का माल लूट ले गए हैं।
बुधवार सुबह एसपी हेमंत कुटियाल ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि डकैतों को पकड़ने के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। दबिश दी जा रही है। आसपास के पुराने अपराधियों की कुंडली खंगाली जा रही हैं। जल्द बदमाशों को पकड़कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।