फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   लौटने लगे कांवड़िए, सजने लगे शिवालय

लौटने लगे कांवड़िए, सजने लगे शिवालय

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
लौटने लगे कांवड़िए, सजने लगे शिवालय
लौटने लगे कांवड़िए, सजने लगे शिवालय
विज्ञापन

बुलंदशहर/नरौरा। महाशिवरात्रि चार मार्च को है। हरिद्वार एवं गोमुख (गंगोत्री) से शिव कांवड़ लेने जाने वाले शिवभक्तों का जिले से जाने का सिलसिला 25 फरवरी से शुरू हो गया था। शिवभक्त हरिद्वार से कांवड़ लेकर अपने-अपने शिवालयों को लौटने लगे हैं। नरौरा में शिवभक्तों की सुरक्षा के मद्देनजर रूट डायवर्ट कर दिया गया है।
महाशिवरात्रि को लेकर जनपद में राजराजेश्वर मंदिर, बुलंदशहर, सिद्धेश्वर मंदिर, खुर्जा, अंबकेश्वर महादेव मंदिर, अहार, शिव मंदिर, वैरी बरासऊ, शिकारपुर आदि मंदिरों की सजावट शुरू हो गई है। प्राचीन श्री नागेश्वर महादेव मंदिर के पंडित उत्तम कुमार पांडेय ने बताया कि महाशिवरात्रि पर सभी को व्रत रखना चाहिए और भगवान शिव शंकर का जलाभिषेक के दौरान रोली, मौली, चावल, पान, सुपारी, लौंग, चंदन, दूध, दही, घी, शहद, कलमगट्टा, धतूरा, बेलपत्र आदि भगवान शिव शंकर को अर्पित करना चाहिए। कांवड़ियों के स्वागत को लेकर जगह-जगह लंगर पंडाल लगाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। शिवभक्त कांवड़ को रंग-बिरंगी झालरों के अलावा तिरंगे झंडे से सजाकर ला रहे हैं। कांवड़ ला रहे शिवभक्त हाइवे पर बोल बम, बम-बम का जयघोष करते चल रहे हैं। शिवभक्तों की सेवा में जुटे वरुण शर्मा एवं महेश शर्मा ने बताया कि भंडारे में शिव भक्तों के लिए प्रत्येक सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

नरौरा में रामघाट गंगातट से कांवड़ भरने के लिए कांवड़ियों का आगमन शुरू हो गया है। दूर दराज के कांवड़िये अपनी कांवड़ भरकर गंतव्य को रवाना हो रहे हैं। कांवड़ भरकर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए नरौरा से रामघाट होकर अलीगढ़ जाने वाले यातायात को वाया डिबाई डायवर्ट कर दिया गया है। गंगा सेवा समिति रामघाट के अध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा व क्षेत्र पंचायत सदस्य अनुज मित्त्तल ने बताया कि राजस्थान के शिवालयों में जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं ने कांवड़ भरकर प्रस्थान करना शुरू कर दिया है। इससे रामघाट अलीगढ़ मार्ग पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ने लगी है। एसएचओ नरौरा देवकीनंदन राजपूत ने बताया कि नरौरा से रामघाट होकर अलीगढ़ जाने वाले यातायात को नरौरा चौराहे से वाया डिबाई डायवर्ट कर दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरों पर तैनात रहेगी पुलिस फोर्स
बुलंदशहर। महाशिवरात्रि के मद्देनजर जनपद के सभी मंदिरों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। पुलिस विभाग ने महाशिवरात्रि को लेकर मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश है। वहीं, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी मुस्तैद रहेंगे। महिलाओं की भीड़ बढ़नें की आशंका को देखते हुए महिला कांस्टेबलों की डयूटी लगाई है। वहीं, मार्ग पर पड़ने वाली मीट की दुकानें बंद रहेंगी। एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि महाशिवरात्रि को लेकर पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की अतिरिक्त व्यवस्था रहेगी। साथ ही कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली मीट की दुकानों को बंद कराने के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए है।
जिले के प्रमुख शिवालयों पर तैनात रहेगी स्वास्थ्य टीम
बुलंदशहर। शिव कांवड़ यात्रा के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। जनपद के पांच स्थानों पर स्वास्थ्य टीमों के साथ नोडल अधिकारी की तैनाती की व्यवस्था की गई है। वहीं, रविवार से जिले के 20 केंद्रों पर पांच-पांच बेड आरक्षित के साथ 24 घंटे एंबुलेंस मौजूद रहेगी। सीएमओ ने व्यवस्था बनाने के संबंध में सभी चिकित्सा अधीक्षकों और चिकित्सा प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर और मुख्य मार्गों से सटे चिकित्सालयों में ओपीडी से लेकर इमरजेंसी सेवाएं हर समय तैयार रखने के साथ जिला अस्पताल में 10 बेड और अन्य केंद्रों पर पांच-पांच बेड आरक्षित करने के भी निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि महाशिवरात्रि को लेकर शिवभक्तों के उपचार संबंधी चिकित्सा व्यवस्था के लिए सभी प्रभारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। जिले की 10 सीएचसी, सात पीएचसी, सिकंदराबाद एवं डिबाई का संयुक्त चिकित्सालय और खुर्जा का महिला अस्पताल में तीन मार्च से पांच मार्च तक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहेंगी।
इन प्रमुख मार्गों पर एंबुलेंस रहेगी मौजूद
औरंगाबाद, स्याना-बुलंदशहर एवं जहांगीराबाद मार्ग, गुलावठी, सिकंदराबाद एवं हापुड़ मार्ग, डिबाई के इंदौरखेड़ा एवं रामघाट मार्ग, अनूपशहर के मलकपुर मार्ग के साथ ही जिले के सभी थाना कोतवाली पर एंबुलेंस मौजूद रहेंगी।

फिजा खराब करने वालों की खैर नहीं
पहासू/खुर्जा। महाशिवरात्रि का सोमवार को है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को पहासू थाने में आयोजित शांति समिति की बैठक में खुर्जा में भी कस्बा स्थित थाना थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने कहा कि अराजक तत्वों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। त्योहार को मिलजुलकर मनाए जाने की अपील की। मलखानसिंह, ओमप्रकाश शर्मा, अनुज चौधरी, मोहित वर्मा, शिवकुमार शर्मा, सरदार खां, इकराम मलिक, रविन्द्र कौशिक, रूमसिंह, सत्यपाल सिंह, नीरज शर्मा आदि रहे। वहीं खुर्जा स्थित प्राचीन सिद्धेश्वर मंदिर में शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है। काफी संख्या में जलाभिषेक के लिए कांवड़िये भी पहुंचते हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने तैयारी कर ली है। सीओ गोपाल सिंह ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें, कस्बे की शांति को भंग न करें। कानून को हाथ में लेने वालों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed