{"_id":"5b88511742c792466b4625da","slug":"141535660311-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू रोडवेज बस ने बाइक सवार भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू रोडवेज बस ने बाइक सवार भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत
Updated Fri, 31 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेकाबू रोडवेज बस ने बाइक सवार भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत
साहिबाबाद। एनएच-24 पर बृहस्पतिवार सुबह बाइक सवार दो भाइयों को रोडवेज बस ने रौंद दिया। हादसे में बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटे भाई की अस्पताल में हालत गंभीर बताई गई है। हादसे के बाद चालक बस घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
मकनपुर में संदीप सिंह (28), पत्नी, दो बेटे और भाई पवन के साथ किराए पर रहते थे। वह नोएडा की एक रियल एस्टेट कंपनी में बतौर सुपरवाइजर काम करते थे। उनका छोटा भाई पवन भी उनके साथ काम करता था। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे संदीप और पवन बाइक से नोएडा स्थित साइट पर जा रहे थे। जैसे ही दोनों एनएच-24 पर शिप्रा अंडरपास के पास पहुंचे पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद रोडवेज बस चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने दोनों को इंदिरापुरम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। जबकि पवन की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ इंदिरापुरम रवि कुमार ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
डिवाइडर से टकराई स्कूटी, युवक की मौत
साहिबाबाद। एलिवेटेड रोड पर बुधवार रात को दुकान बंद कर घर लौट रहे युवक की स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। राहगीरों ने घायल पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मनोज शर्मा (38) राजनगर एक्सटेंशन स्थित वीवीआईपी एड्रेस सोसायटी में परिवार के साथ रहते थे। उनकी वैशाली सेक्टर-चार में एसी की दुकान है। रोज की तरह वह बुधवार रात को दुकान बंद कर एलिवेटेड रोड से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएचओ सचिन मलिक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।