फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पीठ के सहयोगी के बेटे से अस्पताल में मिलने पहुंचे सीएम

पीठ के सहयोगी के बेटे से अस्पताल में मिलने पहुंचे सीएम

Fri, 25 May 2018 01:13 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
पीठ के सहयोगी के बेटे से अस्पताल में मिलने पहुंचे सीएम
पीठ के सहयोगी के बेटे का हाल जानने आए सीएम
विज्ञापन

साहिबाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे वैशाली के मैक्स अस्पताल में भर्ती पीठ में रहे सहयोगी के बेटे से मिलने पहुंचे। सीएम के आगमन की सूचना एक घंटे पहले ही मिलने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। अस्पताल में सीएम 27 मिनट रहे। इसके बाद वे एलिवेटेड रोड से हिंडन एयरबेस पहुंचे और वहां से कैराना के लिए रवाना हो गए।
दिल्ली की मधुबन कालोनी में रहने वाले शशिकांत गुप्ता बीते पांच दिनों से मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें टाइफाइड हो गया है। शशिकांत (22) के पिता कुलदीप गोरखपुर में गोरक्षा पीठ से जुड़े हैं। बृहस्पतिवार सुबह मुख्यमंत्री दिल्ली के कालकाजी मंदिर गए थे। गाजियाबाद प्रशासन को सुबह करीब 9:32 बजे सूचना मिली कि मुख्यमंत्री मैक्स अस्पताल वैशाली में भर्ती परिचित से मिलने आ रहे हैं। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अस्पताल के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई। मुख्यमंत्री दिल्ली से सड़क मार्ग से 10:38 बजे अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में शशिकांत का इलाज कर रहे मैक्स के डा. अशोक ग्रोवर ने बताया कि उन्हें टाइफाइड है। अब उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार है। दो दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने शशिकांत के परिजनों से बात की। मीडिया को अस्पताल से बाहर ही रखा गया। करीब 27 मिनट अस्पताल में रुकने के बाद 11:05 पर रवाना हो गए। सीएम का काफिला एलिवेटेड रोड से राजनगर एक्सटेंशन होते हुए हिंडन एयरबेस पहुंचा। यहां से वह हेलीकॉप्टर से कैराना के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


एलिवेटेड रोड पर रोका गया ट्रैफिक
सीएम के आने के दौरान यूपी गेट, राजनगर एक्सटेंशन और हिंडन गोल चक्कर के पास जाम की स्थिति रही। सीएम का काफिला निकलने से दस मिनट पहले यूपी गेट और राजनगर एक्सटेंशन पर ट्रैफिक रोक दिया गया। अन्य वैकल्पिक रास्तों से वाहनों को गुजारा गया। दस मिनट के लिए एलिवेटेड पर ट्रैफिक रोका गया। इस बीच डाबर तिराहे, सब्जी मंडी कट के साथ मोहननगर चौक पर जाम लगा। वहीं राजनगर एक्सटेंशन पर करहेडा के आसपास करीब दस मिनट तक जाम की स्थिति रही। टीआई रमेश तिवारी ने बताया कि सीएम काफिले के गुजरने से कुछ देर पूर्व ही एलिवेटेड रोड और करहेड़ा की ओर से आने वाले ट्रैफिक को रोका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरोगा से भिड़ा युवक
पुलिस ने मुख्यमंत्री का काफिला एयरफोर्स स्टेशन आने से पहले बनाए गए सुरक्षा घेरे को तोड़कर निकलने के प्रयास में एक युवक को पुलिस ने दबोच लिया। एसएचओ साहिबाबाद राकेश सिंह ने बताया कि काफिला निकलने से दस मिनट पहले यातायात रोका गया। इस दौरान एक युवक जबरन बाइक निकलने लगा। इस पर ड्यूटी पर तैनात दरोगा ने उन्हें रोकने को कहा तो उसने दरोगा से अभद्रता कर दी। उसे हिरासत में लिया गया है। पकड़ा गया युवक दिल्ली का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed