फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   तीन अफसरों को नगर आयुक्त ने जारी किया नोटिस-Ghaziabad city

तीन अफसरों को नगर आयुक्त ने जारी किया नोटिस

Thu, 20 Jul 2017 06:36 PM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 06:36 PM IST
विज्ञापन
तीन अफसरों को नगर आयुक्त ने जारी किया नोटिस-Ghaziabad city
जलकल महाप्रबंधक समेत तीन अफसरों को नोटिस
विज्ञापन

नगर निगम मुख्यालय से लिए गए पानी के सैंपल फेल होने को नगर आयुक्त ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने जलकल विभाग की महाप्रबंधक समेत तीन अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है। तीन दिन में जवाब न देने पर उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को संस्तुति भेज दी जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता को स्वच्छ पानी मुहैया कराने के लिए नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों को निर्देश दे रखे हैं। जनता को स्वच्छ पानी उपलब्ध करना तो दूर, नगर निगम मुख्यालय में आपूर्ति होने वाला पानी ही जांच में मानकों पर खरा नहीं उतरा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेकर जांच कराई तो टीडीएस की मात्रा 600 और क्लोरीनेशन शून्य पाई गई। नगर आयुक्त चंद्रप्रकाश सिंह ने बुधवार को इस मामले में महाप्रबंधक जल मंजू गुप्ता, अधिशासी अभियंता आरके यादव और सहायक अभियंता जल आनंद त्रिपाठी को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन में इन तीनों अधिकारियों को नोटिस का जवाब देना है। जवाब न देने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर शासन को पत्र भेजा जाएगा। नगर आयुक्त ने नगर निगम मुख्यालय समेत सभी नलकूपों पर क्लोरीनेशन सुनिश्चित कराने के आदेश दिए हैं। वह क्लोरीनेशन की व्यवस्था को जांचने खुद नलकूपों पर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed