फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   140 doctor against 40 doctor treatment covid patient ghaziabad

जिले में 140 डॉक्टर, ड्यूटी कर रहे सिर्फ 40

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
140 doctor against 40 doctor treatment covid patient ghaziabad
जिले में 140 डॉक्टर, ड्यूटी कर रहे सिर्फ 40 - स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने जताई नाराजगी, मांगी डॉक्टरों की सूची - कोविड ड्यूटी में लगाए जा सकते हैं एसीएमओ व अन्य डॉक्टर आशुतोष यादव  गाजियाबाद। जिले में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मरीजों को देखते हुए शासन स्तर से विशेष टीम भेज रही है तो वहीं दूसरी तरफ जिले में कार्यरत डाक्टर ही मरीजों के इलाज से बचने के लिए बहानेबाजी कर रहे हैं। जिले में लगभग 140 डाक्टर हैं, इनमें से सिर्फ 40 डाक्टर ही कोरोना में ड्यूटी कर रहे हैं। कुछ डाक्टर मेडिकल के नाम पर दूरी बनाए हैं, जबकि कई डाक्टर अन्य जिम्मेदारी के बहाने कोरोना के मरीजों के इलाज से बच रहे हैं। डाक्टरों की इस बहानेबाजी पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने बैठक में नाराजगी जताते हुए डाक्टरों की सूची तलब की है। मंत्री ने बैठक में निर्देश दिया था कि जल्द से जल्द सभी डाक्टरों की सूची उपलब्ध कराई जाए, जिससे सभी डाक्टरों की कोरोना मरीजों के इलाज में ड्यूटी लगाई जा सके।  शासन के निर्देश के बावजूद सीएमओ कार्यालय, सीएचसी व पीएचसी पर करीब 30 डाक्टर अधिकारी या कल्याणकारी योजनाओं के प्रभारी बने बैठे हैं। अगर इन डाक्टरों को कोविड अस्पताल में इलाज के लिए लगा दिया जाए तो निश्चित रूप से एक तरफ मरीजों को समय से इलाज मिल जाएगा और दूसरी तरफ नए कोविड अस्पताल भी शुरू हो जाएंगे। हाल ही में शासन की तरफ से जिले में आए स्टेट आब्जर्वर सेंथियल पाँडियन सी ने निर्देश जारी किया था कि जो प्रभारी अधिकारी बने बैठे हैं,उनसे काम लिया जाए और वह मरीजों का इलाज करें। शासन की तरफ से नियुक्त किए गए जिला पर्यवेक्षक ने भी शासन को रिपोर्ट भेजी है कि जब तक अधिकारी एयर कंडीशंड रूम से बाहर नहीं निकलेंगे, तब तक करोना कंट्रोल नहीं होगा।  संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल में कार्यरत 30 डाक्टरों में से महज 12 डाक्टर ही इलाज में लगे हैं, इसके अलावा जिला एमएमजी अस्पताल में भी यही हाल है, कुछ  डाक्टरों को छोड़कर बाकी अन्य डाक्टर सिर्फ इमरजेंसी में सेवाएं दे रहे हैं।  डाक्टरों में होता है  सीएमअे कार्यालय में कार्यरत डाक्टरों की स्थिति मुख्य चिकित्साधिकारी डा. नेंद्र गुप्ता - एमडी मेडिसिन  उपमुख्य चिकित्साधिकारी डा. संजय अग्रवाल - बाल रोग विशेषज्ञ अपर मुख्यचिकित्साधिकारी डा. नीरज अग्रवाल - बाल रोग विशेषज्ञ अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मुंशीलाल - एनेस्थेटिस्ट अपर मुख्य चिकित्साधिकरी डा. डीएम सक्सेना - आथ्रोपेडिक सर्जन  अपर मुख्यचिकित्साधिकारी डा. मंजू यादव - एमबीबीएस अपर मुख्यचिकित्साधिकारी डा. आरके यादव - आर्थोपेडिक सर्जन   अपर मुख्यचिकित्साधिकारी डा. आरबी सुमन - एमबीबीएस  अपर मुख्यचिकित्साधिकारी डा. विश्राम सिंह - एमबीबीएस  मुख्य चिकित्सा अधीक्षक  संयुक्त अस्पताल डा. संजय तेवतिया- नेत्र रोग विशेषज्ञ  मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एमएमजी अस्पताल डा. अनुराग भार्गव - नेत्र रोग विशेषज्ञ  डासना सीएचसी प्रभारी डा. भारतभूषण - एमबीबीएस भोजपुर सीएचसी प्रभारी डा. नीरज कुमार - एमबीबीएस -------- जिले में कोविड अस्पताल में भर्ती संक्रमित मरीजों का बेहतर उपचार चल रहा है। डाक्टरों की सूची उपलब्ध कराई जा रही है। जो भी शासनादेश होगा उसका पालन किया जाएगा।  डा. एनके गुप्ता, सीएमओ -------- आशुतोष यादव 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed