फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   14 places in Ghaziabad will be made jam free

गाजियाबाद के बाशिंदों के लिए अच्छी खबर: प्रमुख चौराहे किए जाएंगे जाम मुक्त... इन 14 स्थानों का किया गया चयन

Thu, 08 Jan 2026 11:05 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 08 Jan 2026 11:05 PM IST
सार

डीएम ने निगम और जीडीए के अधिकारियों संग चर्चा की। जिलाधिकारी ने सौंदर्यीकरण समिति की बैठक में यह जानकारी दी है। विस्तार से पढ़ें पूर खबर-

विज्ञापन
14 places in Ghaziabad will be made jam free
गाजियाबाद शहर का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख चौराहों को जाम मुक्त कराया जाएगा। इसके लिए बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने गाजियाबाद सौंदर्यीकरण समिति की बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी प्रमुख चौराहों का सुंदरीकरण और जाम मुक्त करने की योजनाओं पर नगर-निगम, जीडीए और नगर पालिका के अधिकारियों के साथ चर्चा की। इसके लिए 14 स्थानों का चयन भी कर लिया गया है।

विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि जितने भी चौराहे हैं अगर टूटे हुए या बदहाल हैं तो उनकी मरम्मत कराई जाएगी। इसके साथ ही डिवाइडर पर रंगरोगन का कार्य कराने से लेकर पौधरोपण का कार्य कराना होगा। उन्होंने कहा कि नगर-निगम और नगर पालिका के अधिकारियों ने इसके लिए योजना तैयार कर ली है जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जाम की स्थिति से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने 14 चौराहे भी चिन्हित किए गए हैं जहां आवश्यक कार्य कराए जाएंगे। इसमें जीडीए के आठ चौराहे चिन्हित किए हैं। इसमें हापुड़ तिराहा या ठाकुरद्वारा तिहारा, मुधबन बापूधाम जक्शन, गोविंदपुरम जक्शन, राजनगर का हिंट चौराहा, सेठ मुकुंदलाल चौराहा, नवयुग मार्केट, शास्त्रीनगर चौराहा, राजनगर एक्सटेंशन का अजनारा चौराहा, रिवर हाइट्स चौराहा शामिल हैं।

विज्ञापन

यह चौराहे होंगे जाम मुक्त

1. चौधरी मोड़
2. नया बस अड्डा

3. शिप्रा मॉल से एनएच-9 रोड
4. भारत पेट्रोल पंप

5. लालकुआं
6. शुक्रबाजार चौक

7. भोपुरा यू टर्न
8. लोनी तिराहा

9. डासना अंडरपास
10. दुहाई गांव कट

11. घूकना मोड़
12. फार्च्यून कट राजनगर एक्सटेंशन

13. अजनारा कट
14. रिवर हाइट गोल चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed