फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   राजमिस्त्री की ईंट से सिर कुचलकर हत्या

राजमिस्त्री की ईंट से सिर कुचलकर हत्या

Mon, 23 Apr 2018 05:24 PM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
राजमिस्त्री की ईंट से सिर कुचलकर हत्या
राजमिस्त्री की ईंट से सिर कुचलकर हत्या
विज्ञापन


लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की वीर सिटी कालोनी में रविवार को एक युवक की ईंट से सिर कुचल कर हत्या कर दी गई। युवक के गुप्तांग पर भी चोट के निशान मिले हैं। शव अर्धनग्न अवस्था में एक खाली पडे़ प्लाट में मिला। पुलिस पुलिस प्रेम प्रसंग में हत्या का कारण मान रही है।
मूलरूप से मुजफ्फरनगर गांव खैतवाड़ी निवासी नौशाद (22) करीब एक साल से पचायरा गांव के पास वीर सिटी कालोनी में राजमिस्त्री का काम कर रहा था। वह कालोनी में ही किराए पर रहता था। रविवार दोपहर उसका शव कालोनी से कुछ दूर एक खाली प्लाट में मिला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। उसका सिर ईंट से कुचला हुआ था। गुप्तांग पर भी चोट के निशान थे। शव के पास हत्या में इस्तेमाल खून से सनी पड़ी ईंट मिली। हत्याकांड की सूचना पर गाजियाबाद एसएसपी वैभव कृष्ण मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि युवक अविवाहित था और आशंका है कि प्रेम प्रसंग में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। उधर, एसएचओ श्यामवीर सिंह का कहना है कि कालोनी के चौकीदार ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। रंजिश के एंगल पर भी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस को नहीं मिला मोबाइल
लोगों ने बताया कि नौशाद मोबाइल रखता था। हत्या के बाद शव के पास से पुलिस को मृतक का मोबाइल नहीं मिला है। एसएचओ का कहना है कि मृतक के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाकर जांच की जा रही है। साथ ही घटना स्थल के आसपास सक्रिय मोबाइल नंबरों को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed