फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   महिला डेंटिस्त से लूट करने वाले ऑटो गिरोह के तीन बदमाश पकड़े

महिला डेंटिस्त से लूट करने वाले ऑटो गिरोह के तीन बदमाश पकड़े

Thu, 21 Mar 2019 01:26 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: vivek shukla Updated Thu, 21 Mar 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
महिला डेंटिस्त से लूट करने वाले ऑटो गिरोह के तीन बदमाश पकड़े
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : google
 पुलिस ने पिछले दिनों ऑटो में एक युवती से लूट व छेड़खानी करने समेत महिला डेंटिस्ट और एक पत्रकार से लूटपाट करने वाले ऑटो गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने ऑटो, कार, मोबाइल, छह हजार रुपये, दो तमंचे, चाकू बरामद किया है। पकड़ा गया बदमाश पहले भी लूट के मामले में जेल जा चुका है। यह गैंग एनएच-9, वैशाली और कौशांबी में लूट की कई वारदात को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन


सीओ बॉर्डर डॉ राकेश कुमार मिश्र ने बताया गैंग की धरपकड़ के लिए टीम गठित की गई थी। टीम बुधवार शाम चार बजे मोहननगर में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ऑटो में बैठे यात्रियों को लूटने वाले गैंग के तीन सदस्य ऑटो में आ रहे हैं। पुलिस ने ऑटो को रोका तो वह भागने लगे। पुलिस ने उन्हें कुछ दूरी पर धर दबोचा। पुलिस ने ऑटो में बैठे लोनी निवासी सन्नी कुमार, सुमित शर्मा और प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर एक वैगनआर कार भी बरामद की है। पुलिस गैंग के अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पिछले दिनों हुई वारदातों को दिया था अंजाम
पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि इस महीने ऑटो में बैठे यात्रियों से लूट की वारदातों को उन्हीं के गैंग ने अंजाम दिया था। यह गैंग लोनी का है। आरोपियों ने बताया कि 9 मार्च की रात एनएच-9 पर महिला डेंटिस्ट को ऑटो में बैठाकर लूटपाट के बाद उन्हें सड़क किनारे उतार दिया था। इससे पहले उन्होंने सात मार्च को भी वैशाली निवासी देवनाथ को कौशांबी से ऑटो में बैठाया और रास्ते में उनसे एटीएम कार्ड और पर्स लूट लिया। वह इसी तरह कई सवारियों से लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटो में की थी छेड़खानी
सीओ राकेश मिश्रा ने बताया कि 18 मार्च को गैंग के तीनों बदमाशों ने एक युवती को ऑटो में बैठाकर लूटपाट की थी। नीयत खराब होने पर वह युवती को सुनसान जगह ले गए थे। जहां पर उन्होंने युवती से छेड़छाड़ की थी। युवती बदमाशों से चुंगल से किसी तरह से छूटकर भागी और अपनी जान बचाई। इससे पहले बदमाश युवती से मोबाइल फोन और पैसे लूट चुके थे।


रस्सी और चाकू हमेशा रखते थे ऑटो में
गैंग के तीनों शातिर ऑटो में सवारियों को बैठाने के बाद उन्हें अपना शिकार बनाते थे। उन्होंने बताया कि वह पहले ही रास्ता चिन्हित कर लेते थे। रास्ते में जहां पर भी सुनसान इलाका मिलता था। वह वहां पर चाकू और तमंचे के बल पर उनसे लूटपाट करते थे। वह साथ में रस्सी भी रखते थे। जिससे कि अगर सवारी विरोध करे तो उसे बांधकर वारदात को अंजाम दे सके। फिलहाल पुलिस की टीम गैंग के अन्य बदमाशों की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed