फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   शादी का झांसा देकर किया सामूहिक दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर किया सामूहिक दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर किया सामूहिक दुष्कर्म
शादी का झांसा देकर किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

सिकंदराबाद। युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपी, उसके दोस्त के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

अलीगढ़ क्षेत्र निवासी युवती ने बताया कि उसका सिकंदराबाद आना जाना था। सिकंदराबाद में उसकी गुलावठी क्षेत्र के गांव निवासी युवक से मुलाकात हुई। बताया कि उक्त युवक उससे फोन पर बातें करने लगा। और उसके साथ शादी करने का वायदा किया। बताया कि बृहस्पतिवार को उक्त युवक ने उसे मिलने के लिए सिकंदराबाद बुलाया था। उसे लाने के लिए उसने गाड़ी भेजी थी। आरोप है कि युवक ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर सिकंदराबाद क्षेत्र के जंगल में अपने दोस्त के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। और उसे अर्ध बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। होश में आने पर उसने घटना की पुलिस को जानकारी दी। पीड़िता ने युवक व उसके दोस्त के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल अवनीश कुमार गौतम ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed